Breaking News

एडीएम वित्त गुरु प्रसाद गुप्ता टेक्निकल टीम के साथ पहुंचे, घाघरा नदी के किनारे, ठोकर निर्माण का निरीक्षण करने।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर घाघरा नदी के किनारे बन रहे गागेपुर मठिया गांव के सामने ठोकर निर्माण  के निरीक्षण के लिए टेक्निकल टीम के साथ पहुंचे। टेक्निकल टीम में आरके त्रिपाठी अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 2, सहायक अभियंता मोहम्मद आमिर के साथ ही बाढ़ खंड अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार सहायक अभियंता अरविंद यादव धनंजय यादव अवर अभियंता मौके पर रहे।
 एडीएम वित्त गुरु प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विधायक वंदना सिंह की शिकायत पर टेक्निकल टीम बनाकर जांच करने पहुंचे हैं। निर्माण के लिए डाले गए कैरेट को खुलवा कर देखा। जिसमें 24 बोरियां पड़ी थी। बताया कि मिट्टी 70 से 80% सही पाई गई है। सीसीटीवी कैमरा नहीं पाया गया है।
 17 मार्च को सगड़ी विधायक वंदना सिंह पहुंची थी और उसने निर्माण कार्य में हो रही अनियमितता की शिकायत किया था। जिसमें नायलान , बोरी, खराब नायलान, सीसीटीवी कैमरे का ना होना आदि शिकायतें किया था।
 जिसके लिए टेक्निकल टीम के साथ हम जांच करने पहुंचे। सीसीटीवी कैमरा नहीं पाया गया। निर्माण कार्य बंद है। मिट्टी और कैरेट में भरी बोरी पाई गई है। अभियंता बाढ़ खंड टेक्निकल टीम को सीसीटीवी कैमरे का सोलर पैनल 4 कैमरा और डीवीआर दिखाया और बताया कि 12 से 18 दिन तक इसके रिकॉर्डिंग रहेगी। काम शुरू होने पर सीसीटीवी कैमरा मौके पर लगाया जाएगा।
टेक्निकल टीम के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 2 आरके त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर , इसको आगे भेज दिया जाएगा।

और नया पुराने