आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
लगा दो जाति धर्म का निशान लहू की बोतल पर
फिर देखते हैं कितने लोग रक्त देने से मना करते हैं।
आज़मगढ़। बिलरियागंज विकासखंड के बीआरसी चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में रक्तदान शिविर के माध्यम से लोग किसी की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान कर रहे और यह रक्तदान शिविर 1 अप्रैल को प्रतिवर्ष यहां पर लगता है जिसमें सैकड़ों लोग अपना लहू देकर लोगों की जिंदगीयां बचाने का प्रयास करते हैं।
बीआरसी चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्रीराम यादव का यह प्रयास निश्चित रूप से लोगों को नई जिंदगी देगा। उनका कहना है कि- मैं पिछले 4 वर्षों से इस विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन कर लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक कर रहा हूँ और खुद मैंने अब तक 34 बार रक्तदान किया है और यह प्रतिज्ञा की है जीवन में 51 बार रक्तदान करके लोगों को नई जिंदगी देने का काम करूंगा।
उन्होंने कहा कि इस रक्तदान शिविर के माध्यम से क्षेत्र के असहाय गरीबों को इसका लाभ मिलेगा। जब भी ब्लड की जरूरत होगी उनको कहीं दौड़ भाग नहीं करनी होगी और उनकी जरूरत यहीं पर पूरी हो जाएगी।
उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील किया कि- आप इस रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने लहू से किसी की जिंदगी बचाने का प्रयास करें आपका दिया हुआ खून किसी की जिंदगी में खुशियां ला सकता है।
आपको बतादें- कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग जिनका वजन 50 किलोग्राम से अधिक है वह रक्तदान कर सकते हैं।
नियमित अंतराल यानी तीन महीने बाद रक्तदान करते रहने से हमारे शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है और रक्तदाता को हृदयाघात की संभावना नहीं रहती। नियमित रक्तदान करने से कैंसर सहित अन्य बीमारियाें का खतरा भी कम हो जाता है। इसलिए आप भी दीजिये मौका अपने खून को किसी की रगों में बहने का, यही लाजवाब तरीका है कई जिस्मों में जिंदा रहने का।