Breaking News

तहबरपुर: अवैध शस्त्रो का निर्माण कर तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तहबरपुर

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशो व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढनपुर के कुशल नेतृत्व मे थाना प्रभारी शत्रुघ्न कुमार के निर्देशन मे आज दिनांक 07/04/2021 को व0उ0नि0 बसन्तलाल मय हमराह कर्म0गण का0 पंचदेव यादव, का0 सर्वेश कुमार , म0का0 अभिलाषा द्विवेदी, का0 धर्मराज  चौधरी , का0 उत्कर्ष शुक्ला के मय जिप्सी सरकारी नं0 UP50 AG 0254 चालक स्वयं के थाना स्थानीय से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध, व्यक्ति संदिग्ध वाहन करते हुये  शान्ति व्यवस्था ड्यूटी नामांकन पंचायत चुनाव ब्लाक तहबरपुर में मामुर थे कि उसी समय जरिये मुखबिर खास सुचना प्राप्त हुई कि तिरंगा तिराहे से गजेपुर जाने वाले मार्ग पर गजेपुर पुलिया पर एक असलहा तस्कर जिसका नाम लालधारी पुत्र हरगुन निवासी खुटिया थाना तहबरपुर आजमगढ़ है । अवैध  तमंचे के साथ पुलिया पर खडा है । कही जाने की  फिराक मे किसी साधन का इंतजार  कर रहा है । इस सूचना पर विश्वास करके हमराह कर्म0गण को साथ लेकर तथा ब्लाक परिसर मे मौजूद ईगल मोबाइल पर कार्यरत कर्म0गण का0 उत्कर्ष शुक्ला, का0 धर्मराज को भी साथ लेकर , मुखबिर की सूचना से सभी को अवगत कराकर तिरंगा तिराहे से होकर गजेपुर पुलिया के पास पहुचे  तो देखा गया कि एक व्यक्ति पुलिया पर  खडा है । पुलिस टीम को देखकर पीछे की तरफ मुड कर तेज कदमो से जाने लगा जब आवाज देकर रोकने की कोशिश की गई तो भागने लगा कि 20 ,23 कदम जाते-जाते पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम लालधारी s/o हरगुन ग्राम खुटिया थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ बताया । जामा तलाशी की गई तो एक अदद तमंचा 12 बोर बरामद तथा एक अदद कारतूस जिन्दा 12 बोर बरामद हुआ । अवैध तमंचा रखने के बावत पूछताछ की गयी तो बताया  कि साहब यही रोजी रोटी का जरिया है इसे बेचने के लिये जा रहा था कि आप लोगो के द्वारा पकड लिया  गया पूर्व मे कई बार अवैध शस्त्र रखने तथा बनाने के मामले मे जेल जाने की बात बताते हुये गलती के लिये माफी मांग रहा है । अवैध तमंचा व कारतूस रखने के संदर्भ मे अधिकार पत्र की मांगा की गयी तो दिखाने से कासिर रहा । अभियुक्त का  यह कृत्य  अन्तर्गत धारा 3/25  A. Act  का दण्डनीय अपराध है । अतः कारण गिरफ्तारी बताते  हुये समय करीब 10.10 बजे गिरफ्तार किया गया है । तथा बरामदशुदा माल को कब्जा पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 30/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

लालधारी S/O हरगुन निवासी ग्राम खुटिया थाना तहबरपुर, आजमगढ़ 

बरामदगी

एक अदद तमंचा 12 बोर, , एक अदद जिन्दा कारतूस 12  बोर 

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0- 30/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तहबरपुर आजमगढ़

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0-118/16 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना तहबरपुर आजमगढ़
2. मु0अ0सं0-35/18 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना तहबरपुर आजमगढ़
3. मु0अ0सं0-1/21 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना तहबरपुर आजमगढ़
4. मु0अ0सं0-103/2001 धारा 25/30 आर्म्स एक्ट थाना तहबरपुर आजमगढ़
5. मु0अ0सं0-7/2002 धारा 25/30 आर्म्स एक्ट थाना तहबरपुर आजमगढ़ 
6. मु0अ0सं0-65/99 धारा 25/30 आर्म्स एक्ट थाना तहबरपुर आजमगढ़
7. मु0अ0सं0-30/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तहबरपुर आजमगढ़
8. मु0अ0सं0-130/05 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना कप्तानगंज आजमगढ़
9. मु0अ0सं0-38/05 धारा 307 भादवि व 7 CLA एक्ट थाना कप्तानगंज आजमगढ़
10. मु0अ0सं0-39/05 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एक्ट थाना कप्तानगंज आजमगढ़

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम

1.व0उ0नि0 बसन्त लाल 
2. का0 पंचदेव यादव
3. का0 सर्वेश कुमार
4.का0 उत्कर्ष शुक्ला 
5. का0 धर्मराज चौधरी

और नया पुराने