Breaking News

कोविड-19 नियंत्रण अभियान/विशेष अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 13 मई-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 नियंत्रण अभियान/विशेष अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज विकास खण्ड रानी की सराय के अन्तर्गत ग्राम पंचायत डोडोपुर, ग्राम पंचायत फरिहा, ग्राम पंचायत कोटवा, ग्राम पंचायत खल्लोपुर, विकास खण्ड तरवां में ग्राम पंचायत रस्तीपुर, ग्राम पंचायत बनगांव, विकास खण्ड फूलपुर में ग्राम पंचायत अरनौला के साथ-साथ जनपद के समस्त विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों के अंतर्गत साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।



आजमगढ़ 13 मई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद में कोरोना कर्फ्यू के दौरान व्यापक साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन के कार्य निरन्तर चलाये जाने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के क्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आजमगढ़ शुभनाथ प्रसाद द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में सेनेटाइजेशन व साफ सफाई का कार्य निरन्तर कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज नगर क्षेत्र में मुख्य प्रशासनिक कार्यालय जिलाधिकारी कार्यालय, सदर तहसील, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, विकास भवन, कोविड-19 कंट्रोल रूम जीजीआईसी आजमगढ़, दीवानी कचहरी एवं शवदाह स्थल राजघाट तथा नगर पालिका तिराहे से बड़ा देव शंकर जी मूर्ति, मुख्य चौक, पुरानी कोतवाली होते हुए पांडे बाजार पर मार्ग का सैनिटाइजेशन जलकल विभाग नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की सैनिटाइजेशन टीम संख्या (1) द्वारा किया गया।



आजमगढ़ 13 मई-- सत्येंद्र पाण्डेय मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जनपद आजमगढ़ में कारोना वायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आज  जनपद के गेलवारा गांव (लगभग 150 घर), चौकी पहाणपुर आजमगढ़, करतालपुर चौराहा आजमगढ़, ब्रम्हस्थान बाजार आजमगढ़, फायर स्टेशन ब्रम्हस्थान परिसर आजमगढ़, फायर स्टेशन ब्रम्हस्थान कार्यालय आजमगढ़ का सेनिटाइजेशन कराया गयाl

और नया पुराने