आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 27 मई-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 नियंत्रण अभियान/विशेष अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत किशुनपुर काशीनाथ, फैजुल्लापुर, विकासखंड मोहम्मदपुर, ग्राम पंचायत बिलारमऊ ब्लाक फूलपुर, ग्राम पंचायत बिहटा प्राथमिक विद्यालय, के साथ-साथ जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों के अंतर्गत साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गयाl

