Breaking News

मुबारकपुर: 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़: दिनांक 10.06.2021 को वादी मुकदमा गनेश यादव पुत्र स्व0 झुरी यादव निवासी नूरपूर सरायहाजी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दिया गया कि दिनांक 09/06/21 समय लगभग 17.30 बजे सायं को पास मे लगी सब्जी के खेत मे पड़ोसी रामसमूझ यादव की गाय आकर खाने लगी कि मेरा लड़का अमन यादव गाय को हटाने के लिए गया। गाय को हाँक ही रहा था कि अरुण यादव पुत्र रामसमुझ यादव निवासी नूरपूर सरायहाजी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ आकर अमन से उलझ गया और मेरी पत्नी शान्ति देवी बचाने के लिए आगे बढी तो अरुण ने शान्ति देवी का गला पकड़कर धक्का मार दिया जिससे वह गिरकर बेहोश हो गयी बेहोशी के हालत मे अस्पताल डा0 सी यादव के यहाँ ले जाते समय मृत्यु हो जाने की  सूचना पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 123/21 धारा 304 भादवि पंजीकृत है ।   
आज दिनांक 10.06.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में उ.नि. अश्वनी कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा मु.अ.सं.123/21 धारा – 304 भादवि पंजीकृत से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त अरुण यादव पुत्र रामसमुझ यादव निवासी नुरपुर सरायहाजी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को काली मन्दिर नुरपुर सरायहाजी से समय 12.15 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत  अभियोग

मु0अ0सं0 123/21 धारा – 304 भादवि थाना मुबारकपुर आजमगढ़  

गिरफ्तार अभियुक्त

 अरुण यादव पुत्र रामसमुझ यादव निवासी नुरपुर सरायहाजी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 उ.नि. अश्वनी कुमार मिश्र थाना मुबारकपुर , जनपद-आजमगढ़
का0 अजय कुमार थाना मुबारकपुर , जनपद-आजमगढ़ 
का0 आशीष यादव थाना मुबारकपुर , जनपद-आजमगढ़ 

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 21 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने