आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 08 जून-- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) राजेश कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निवाचन-2021 का सकुशल सम्पन्न कराने हेतु व्यय लेखा टीम गठित की गई है जो निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन के समाप्ति तक कार्य करेंगेl
उन्होंने बताया कि मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर को प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा एवं अग्रिम यात्रा भत्ता, नियुक्त किया गया हैl इसी के साथ ही विकासखंड रानी की सराय, तहबरपुर, मोहम्मदपुर, पल्हनी, जहानागंज, सठियाव, बिलरियागंज, अजमतगढ़ हेतु वित्तीय परामर्शदाता लोकेश श्रीवास्तव तथा लेखाधिकारी अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ भूपेंद्र वीर सिंह, विकासखंड महाराजगंज, हरैया, कोयलसा, अतरौलिया, अहिरौला, फूलपुर, पवई, मिर्जापुर, हेतु संभागीय लेखा अधिकारी खाद्य राधेश्याम गुप्ता तथा वित्त एवं लेखा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा यादव सुनील कुमार भारती, विकासखंड मार्टिनगंज, लालगंज, ठेकमा, तरवा, मेहनगर, पल्हना हेतु वित्त एवं लेखाधिकारी संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल केशव लाल श्रीवास्तव को सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया हैl
उपरोक्त सहायक प्रभारी अधिकारीगण अपने-अपने अधीनस्थ स्टाफ को आवश्यकतानुसार अपना सहायता के लिये नियुक्त करेंगे और ऐसे स्टाफ की सूची प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ का उपलब्ध करायेंगे। उपरोक्त सभी सहायक प्रभारी अधिकारीगण/ कर्मचारी को आदेशित किया जाता है कि वे सौपें गये दायित्यों का समय से निर्वहन करें तथा मुख्य कोषाधिकारी के निर्देशन में त्रिस्तराय पचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के व्यय लेखा की जाँच कर समय अंतर्गत रिटनिंग आफिसर एवं मा0 प्रेक्षक गण को अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत व्यय लेखे का रजिस्टर तिथिवार अवलाकन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
पिछड़े वर्ग के बेरोजगार/युवतियों के लिए संचालित "ओ' लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना।
आजमगढ़ 08 जून-- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि पिछड़े वर्ग के बेरोजगार/युवतियों के लिए संचालित "ओ' लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु ऑनलाइन संचालित की जा रही है। वर्ष 2021-22 में इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था " नीलिट" से मान्यता प्राप्त जनपद में कार्यरत संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को " ओ' लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन किये जाने की तिथि 10 जून 2021 से 17 जून तक होगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाईट backwardwelfareup.gov.in पर दिये गये लिंक एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in के माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। इस हेतु दिशा- निदेश/समय-सारणी उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है।
आवेदन करने के उपरान्त संस्था द्वारा ऑनलाइन भरे गये आवेदन की प्रति, मान्यता तथा परीक्षाफल/सर्टीफिकेट से सम्बन्धित अभिलेखों व आधारभूत ढाँचे का विवरण अपलोड करते हुए समस्त अभिलेखों सहित निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश, 10 वां तल, इन्दिरा भवन अशोक मार्ग, लखनऊ/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कार्यालय नेहरू हाल आजमगढ़ में दिनांक 25 जून 2021 सांय 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से हार्ड कॉपी उपलब्ध कराने के उपरान्त आवेदन पत्र पूर्ण माना जायेग।
संस्था द्वारा ऑनलाइन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा।
कुम्हारी/माटीकला के कारीगरों को मिलेगा रोजगार एवं उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड कराएगा इलेक्ट्रॉनिक चाक वितरण।
आजमगढ़ 08 जून-- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि शासन द्वारा गठित उ0प्र0 माटीकला बोर्ड , जिसका संचालन " उ0प्र 0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया जा रहा है, के द्वारा संचालित माटीकला टूलकिट्स वितरण रोजगार योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु शासन द्वारा जनपदों को लक्ष्य आवंटित किये गये है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को सतत् हो रहे नुकसान के परिपेक्ष में प्लास्टिक से निर्मित कप प्लेट, आदि के उपयोग को प्रदेश में प्रतिबंधित कर दिया गया हैl इसके विकल्प के रूप में मिट्टी से निर्मित पात्रों के उपयोग एवं उसके औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा देने तथा कुम्हारी/ माटीकला से सम्बन्धित परम्परागत कारीगरों को वर्तमान में अपेक्षा के अनुरूप प्रशिक्षित कराते हुये माटीकला के उत्पादों को विपणन सुविधा उपलब्ध कराना है, जिसके लिए विभाग द्वारा माटीकला के कारीगरों को निःशुल्क टूल किट्स का वितरण किया जायेगा। इसके लिये ऑफलाईन आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय सिधारी आजमगढ़ से प्राप्त किया जा सकता है, आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी, माटीकला का परम्परागत कारीगर एवं वर्तमान में कार्य कर रहे हो, आवेदन की अन्तिम तिथि 25 जून 2021 निर्धारित की गयी है। अधिक जानकारी हेतु कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय सिधारी आजमगढ़ पर सम्पर्क कर सकते है।
मेरा गाँव स्वच्छ गाँव अभियान" के अंतर्गत समस्त ग्रामों में ठोस एवं तरल कूड़े कचरे के प्रबंधन का कार्य कराया जाना है।
आजमगढ़ 08 जून-- जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने अवगत कराया कि दिनांक 09 जून 2021 से दिनांक 18 जून 2021 तक "मेरा गाँव स्वच्छ गाँव अभियान" के अंतर्गत जनपद के समस्त ग्रामों में ठोस एवं तरल कूड़े कचरे के प्रबंधन का कार्य कराया जाना है। जिसका राज्य स्तरीय प्रशिक्षण भी दिनांक 07 जून 2021 को समस्त ग्राम प्रधान, सचिव एवं विकास से संबंधित अधिकारियो कर्मचारियों को वर्चुअल प्रशिक्षण के माध्यम से कार्य को सुचारू रूप से कराने की जानकारी दी गई एवं समस्त ग्रामों में कार्य को शत प्रतिशत सहभागिता करने की अपील की गई।
कृषकों की आय दो गुनी करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आजमगढ़ 08 जून-- उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) आजमगढ़ मंडल आजमगढ़, गोपालदास ने अवगत कराया कि कृषकों की आय दो गुनी करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए आवश्यक है कि उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ लागत में कमी आये जिससे कृषकों की शुद्ध आय में वृद्धि हो सके। गोपाल दास गुप्ता, उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) आजमगढ़ मण्डल, ने अवगत कराया है कि बीज शोधन एवं भूमि शोधन के द्वारा कम लागत में कीटों एवं रोगों का नियंत्रण कर गुणवत्ता युक्त अधिकाधिक उत्पादन लिया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि फसल सुरक्षा के लिए भूमि शोधन अत्यंत आवश्यक है। 1 किलोग्राम ट्राई्कोड्रर्मा को 25 किलोग्राम कम्पोस्ट (गोबर की सड़ी खाद) में मिलाकर, हल्के पानी का छींटा देकर एक सप्ताह तक छायादार स्थान पर रखकर उसे जूट के गीले बोरे से ढके ताकि इसके बीजाणु अंकुरित हो जाये। इस कम्पोस्ट को एक एकड़ खेत में फैलाकर मिट्टी में मिला दें अर्थात अंतिम जुताई के पूर्व इसका प्रयोग करें, फिर बुआई/रोपाई करें।
यह फसल सुरक्षा का सबसे सस्ता, कारगर व प्रारंभिक उपचार है। बीज शोधन कर बुवाई करने से बीजों का अंकुरण व फसल की बढवार अच्छी होने के साथ-साथ उसमें बीमारी लगने के एक तिहाई अवसर घट जाते हैं।
धान को कण्डुआ (लेढ़ा) रोग से बचाव हेतु किसान भाई कार्बेण्डाजिम 50 प्रतिशत डब्ल्यू0पी0 (रसायन) की 50 ग्राम मात्रा को 40-50 लीटर पानी में घोल लें, इस घोल में धान बीज की 25 किग्रा0 मात्रा को एक रात्रि के लिए डुबो कर रखें ताकि रसायन पानी के साथ बीज के अन्दर अवशोषित हो जाये, इसके पश्चात धान को 24 घण्टे तक छाया में सुखाकर अगले दिन नर्सरी डालें।
दहलनी फसलों में लगने वाले उक्ठा एवं अन्य बीमारियों के नियंत्रण हेतु ट्राइकोड्रर्मा (जैविक फफूंदी नाशक) की 4 से 5 ग्राम मात्रा 1 किलो०ग्रा० बीज को शोधित करने के लिए पर्याप्त होती है।
फसल सुरक्षा की अधिक जानकारी हेतु किसान भाई अपने विकास खण्ड स्थित कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी अथवा अधोहस्ताक्षरी से मो0नं0- 9415592498 पर संपर्क कर सकते हैं।
न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीवानी न्यायालय में कैंप आयोजित कर वैक्सीनेशन किया गयाl
आजमगढ़ 08 जून-- माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की हाई पावर कमेटी एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष के आदेशानुसार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ से समन्वय स्थापित किए जाने के उपरांत आज जिला न्यायालय परिसर आजमगढ़ के हाल आफ जस्टिस में प्रातः 10:00 बजे से जिला न्यायालय आजमगढ़ में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोविड-19 की महामारी के दृष्टिगत रखते हुए 18 वर्ष के ऊपर की न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीवानी न्यायालय आजमगढ़ में कैंप आयोजित कर वैक्सीनेशन किया गयाl
कोविड-19 नियंत्रण अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है।
आजमगढ़ 08 जून-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना कफ्र्यू के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 नियंत्रण अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत हरिपुर विकासखंड पल्हनी, ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर विकासखंड पल्हनी, नंदापुर लालगंज, अमेपुर अतरौलिया मे सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई की गई।
इसी के साथ ही जनपद के विभिन्न ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।