आज़मगढ़।
रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा
आज़मगढ़: बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद आर्यमगढ़ के जिला कार्याध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह पप्पू के नेतृत्व में बिलरियागंज प्रखण्ड के गोरिया बाजार व महराजगंज प्रखण्ड के परशुरामपुर,महराजगंज बाजार व भैरव बाबा में लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए जरूरतमंदों को मास्क व हाथ धोने के लिए साबुन वितरित किये गए
कोरोना काल में विश्व हिन्दू परिषद आर्यमगढ़ इकाई द्वारा अनवरत रूप से चलाए जा रहे सेवा कार्यों के क्रम में 1000 से अधिक लोगो को मास्क व साबुन उपलब्ध करवाए गए ।
विहिप के विभाग अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल ने बताया की खतरा अभी टला नही है अतः सभी लोग मास्क लगाएं एवं दो ग़ज़ की दूरी का पालन हो व जरूरत पड़ने पर ही अपने अपने घरों से बाहर निकलें
इस अवसर पर उपस्थित सिद्धार्थ राम सिंह ने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है क्योंकि कोरोना गया नहीं है अभी भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
शत प्रतिशत टीकाकरण ही कोरोना को हराने का सबसे बड़ा हथियार है
अस अवसर पर विहिप जिला मंत्री गौरव रघुवंशी, अरविंद मोदनवाल,उत्कर्ष सिंह, बलवंत सिंह,चन्द्रकेश गोंड,गौरव गोंड,शिवम पांडेय,राहुल,शिवम,रमेश जी,बजरंग बहादुर सिंह,अमरप्रताप,विक्रम गुप्ता,अखिलेश पांडेय,अतुल पाठक ,दीपक विश्वकर्मा,दिनेश यादव इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे