Breaking News

रवि प्रकाश का कार्य सराहनीय : डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: योग मंच द्वारा चलाए जा रहे गिलोय वितरण अभियान को सफल बनाने के लिए आज आजमगढ़ रेंज के डीआईजी कुंवर सिंह उद्यान पहुंचे और लोगों को गिलोय के पौधे वितरित किए
बीते 4 अगस्त को  योग मंच द्वारा  शुरू किए गए गिलोय वितरण अभियान के तहत लोगों को हर दिन गिलोय वितरित की जा रही है इस क्रम में योग मंच टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए डीआईजी कुंवर सिंह उद्यान पहुंचे और उन्होंने योग मंच टीम की काफी सराहना l
उन्होंने योग मंच के रवी प्रकाश को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि रवि हर दिन लोगों को गिलोय वितरित कर उन्हें गिलोय के प्रति योग के प्रति लोगों को ागरूक कर रहे हैं ऐसे में इनका कार्य बहुत ही सराहनीय है और रवि के साथ हमेशा हमारा सहयोग बना रहता है।
इस दौरान आजमगढ़ डीआईजी ने कुंवर सिंह उद्यान में पौधारोपण किया और कहा कि वृक्ष धरा के भूषण हैं और हमें इसे लगाना चाहिए सभी लोग पर्यावरण दिवस के अवसर पर संकल्प लें
और सिर्फ पौधे को लगाना ही नहीं उसकी देखभाल भी बहुत ही जरूरी है हमेशा उसकी देखभाल करते रहें l 
कार्यक्रम में मनीष कृष्ण अफजल नीरज राजेंद्र महाकाल रोहित सचिन सोबिन गुड लक आशीष आदि उपस्थित रहे l

और नया पुराने