आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इशरापार रामगढ़ निवासी अजीत कुमार सिंह पुत्र उपेंद्र सिंह का पड़ोसी से खेत की मेड काटने को लेकर रविवार सुबह के लगभग 7:00 विवाद हो गया।
दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। जिसमें अजीत सिंह पुत्र उपेंद्र सिंह (45) दूसरे पक्ष से गुप्तेश्वर चौबे पुत्र स्वर्गीय फुन्नन चौबे (52) चोटिल हो गए। घायल अवस्था में अजीत कुमार सिंह पुत्र उपेंद्र सिंह ने जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गुप्तेश्वर चौबे ,शीतला चौबे, राम प्रवेश चौबे पुत्र फुन्नन चौबे, राजीव चौबे उर्फ नन्हे पुत्र सुदामा चौबे, भरत चौबे पुत्र गुप्तेश्वर चौबे, कौशल चौबे पुत्र शीतला चौबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई।
