आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
ग्राम पंचायत के 12 सदस्यों का भी चुनाव परिणाम घोषित।
आजमगढ़: सगड़ी तहसील के हरैया ब्लाक में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की शुरू हुई मतगणना में क्षेत्र पंचायत पूरा बाल नारायण से पूजा देवी को 61 मतों के अंतर से विजई घोषित किया गया। ग्राम पंचायत करैला और भदौरा मकरंद के 12 ग्राम समितियों के सदस्यों के मतों की भी गणना हुई। विजेता सदस्यों को चुनाव अधिकारी
ए के सिंह ने प्रमाण पत्र वितरित किया। हरैया ब्लाक के पूराबाल नारायण क्षेत्र पंचायत सदस्य की मतगणना के 3 दिन बाद ही मृत्यु हो गई थी। जिससे क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीट खाली हो गई थी। मृतक मनोज की पत्नी पूजा और आनंद यादव ने पर्चा दाखिल किया। दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई। सोमवार को हुई मतगणना में पूजा देवी को 625 मत और आनंद को 564 मत प्राप्त हुए। 61 मतों से पूजा देवी को विजई घोषित किया गया । ग्राम समिति करैला के 10 सदस्यों का भी चुनाव हुआ, जिसमें रमाकर, सूर्यमती, ओम प्रकाश, उर्मिला,सरोज, संजय, सुशीला, रामाशीष, अशोक, पुनीत और भदौरा मकरंद के श्री राम एवम सुनीता विजई घोषित किए गए।