Breaking News

घाघरा नदी में बाढ़ के जल स्तर की स्थिति पढ़े खबर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 23 जून-- घाघरा नदी में बाढ़ के जल स्तर की सूचना के अनुसार उल्टहवा में महुला बांध, स्माइलपुर में गढ़वल बांध तथा गांगेपुर में गेज स्थल पर घाघरा नदी का पानी नही है तथा बरदहुआ नाला पर घाघरा नदी 71.21 गेज बढ़ाव पर एवं डिघिंया नाला पर घाघरा नदी 70.56 गेज पर स्थिर है। इसी के साथ ही टौंस बांध के सेन्ट्रल गेज स्थल पर 68.600 गेज के साथ टौंस नदी बढ़ाव पर है। उक्त जानकारी इन्चार्ज, बाढ़ नियन्त्रण कक्ष आजमगढ़ ने दी है। 

और नया पुराने