Breaking News

दबंगो ने खेत मे जबरदस्ती बना दिया चकरोड एसडीएम को दिया ज्ञापन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

खेत मे डाली गई धान की जरइ किया नुकसान।

पुलिस ने पीड़ित को ही किया शान्ति भंग में चालान।

आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर थाना अंतर्गत मसोना गांव निवासी राम भवन पुत्र राम मूरत ने आज उपजिलाधिकारी सगड़ी को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि- गांव में गाटा संख्या 33 रकबा जीरो 0,228 हेक्टेयर की चक स्थित है । जिसमें दीवानी से स्थगन  आदेश पारित किया गया है।
इसके बाद 7 जून को रात्रि में खेत में डाली गई धान की जरई को नुकसान करते हुए रात्रि में जेसीबी लगाकर चक मार्ग का निर्माण कर दिया । और अगले दिन राम भवन के परिवार को बुरी तरह से मारपीट कर दबंगों द्वारा घायल कर दिया गया जबकि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट की गई थी, जबकि सरकारी नक्शे में कहीं पर भी चक मार्ग निर्मित नहीं दिखाया गया है ।
जिसको लेकर पूर्व में दीवानी न्यायालय से स्थगन आदेश भी मिला हुआ है पर दबंगों द्वारा न्यायालय का आदेश का अवहेलना करते हुए जबरदस्ती चकमार्ग का निर्माण करा दिया और पुलिस से शिकायत की गई तो पुलिस ने एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए पीड़ित पक्ष के लोगों को ही शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया। वह भी मेडिकल मुआयना तक नहीं कराया गया। जिसको लेकर 10 जून को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर इसकी शिकायत राम भवन ने की एवं दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए लिखित तहरीर दी। पीड़ित दबंगों द्वारा चक मार्ग में बिना कागज में रास्ता के निर्माण कराए जाने को लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाते हुए दबंग पर कठोर कार्रवाई करने के लिए शिकायत की। वही शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री और अन्य उच्चाधिकारियों को भी इस संबंध से प्रार्थना पत्र दिया गया है।

और नया पुराने