आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
महंगाई की मार से लाचार हैं प्रदेश के लोग।
ख़ालिसपुर स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस जनों का एक दिवसीय धरना।
आज़मगढ़: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सगड़ी तहसील के ख़ालिशपुर स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को कांग्रेस नेता अजीत राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।महंगाई के खिलाफ आंदोलन की जंग और तेज करने का आह्वान किया। धरना सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला महामंत्री अजीत राय ने कहा कि- केंद्र और राज्य की सरकारें गरीब और किसानों को बर्बाद करना चाहती हैं।केंद्र और राज्य की दोनों सरकारें बुरी तरह से फेल हो चुकी हैं। महंगाई पर इनका कोई कंट्रोल नहीं है। बेतहाशा महंगाई से प्रदेश की जनता की कमर टूट गई है। किसान खाद, बीज के लिए परेशान है। महंगाई के चलते ना तो वह खाद बीज खरीद पा रहा है ना ही तेल की महंगाई के चलते सिंचाई कर पा रहा है। नहरों से पानी गायब है।
लेकिन इस सरकार को प्रदेश के लोगों की तनिक भी चिंता नहीं है। वही तस्लीम रज़ा ने कहा कि जब जब भाजपा की सरकार आई है, तब तक देश में महंगाई आसमान छू गई । यदि सरकार ने महंगाई पर लगाम नहीं लगाया तो प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी।

