Breaking News

प्रवासी मजदूरों को मिला मनरेगा से कार्य।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

बारिश के समय पानी में डूब जाता था संपर्क मार्ग ।

आवागमन के लिए होती थी परेशानी।

ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान से किया था संपर्क मार्ग बनवाने की सिफारिश।

आज़मगढ़: सगड़ी क्षेत्र में अजमतगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत काजी की डिघवनिया में मनरेगा योजना के तहत चकरोड पर मिट्टी का कार्य कराया आरम्भ हुआ। जिसमें प्रवासी मजदूरों सहित सैकड़ों मनरेगा मजदूरों को कार्य मिला। मनरेगा योजना इस लॉकडाउन में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।
 इस ग्राम सभा में जिस चक रोड पर मिट्टी कार्य हो रहा है। यह संपर्क मार्ग 2 गांवो काजी की डिघवनिया और दलपतपुर को जोड़ता है, बारिश के समय  यह संपर्क मार्ग पानी में डूब जाता था जिससे लोगों को आवागमन के लिए काफी परेशानी होती थी। लोगों ने इस बात की सिफारिश ग्राम पंचायत के प्रधान इंद्रदेव यादव से किया था। जिसके उपरांत 770 मीटर लंबे इस संपर्क मार्ग पर मिट्टी का कार्य कराया जा रहा है। इसमें कुल 90 मनरेगा मजदूर सहित कई दर्जन प्रवासी मजदूर भी लगाए गए हैं, प्रवासी मजदूरों में गाव के लालू पुत्र राम अवध जो मुंबई रहते थे विनोद पुत्र  कन्ता पंजाब में रहते थे
गुड्डू पुत्र हरिश्चंद्र मुंबई में रहते थे संजय पुत्र चंद्रपति दिल्ली में रहते थे डब्लू पुत्र राम अवध मुंबई रहते थे रामचंद्र दिल्ली में रहते थे यह सब प्रवासी मजदूर लॉकडाउन में काम बंद  हो जाने के कारण अपने गांव वापस आए हैं। यहां कोई कार्य नहीं मिलने से परिवार सहित भुखमरी के कगार पर पहुंच गए थे। जो अब इनको मनरेगा के तहत मजदूरी का कार्य मिलने पर राहत महसूस कर रहे हैं। ग्राम प्रधान इंद्रदेव यादव ने कहा कि- अभी हमारे पास कई मनरेगा मजदूर हैं महिला से लेकर पुरुष तक जो काम मांग रहे हैं और कार्य होने पर इनको आगे कार्य दिया जाएगा । इस अवसर पर घुरा यादव , राजेश यादव , रामचंद्र सिंह , राम अवध , कैलाश , राजाराम , आदि लोग रहे।

और नया पुराने