Breaking News

आगामी विश्व योग दिवस पर ऑनलाइन योग प्रशिक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़।

आज़मगढ़: कोरोना महामारी से जंग जीतने के लिए और इम्यून सिस्टम बढ़ाने के लिए लोगों ने योग को अपना सहारा बनाया हुआ है।
तो वहीं आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हेतु सभी को योग के प्रति जागरूक करने के लिए रवि प्रकाश यादव गांव गांव जाकर लोगों को योग करने की सलाह दे रहे हैं और यह संकल्प दिला रहे हैं कि 21 जून को अपने घरों में रहकर ही योग का अभ्यास करें।
 आज प्रातः काल ऑनलाइन  योग शिविर में योग की जानकारी दे रहे ' रवि प्रकाश यादव ने 21 जून को किए जाने वाले सभी प्रोटोकॉल के अनुसार कराए जाने वाले योगासन प्राणायाम और व्यायाम की विस्तृत जानकारी देते हुए  बताया कि योग जागरूकता का कार्य 21 जून तक लगातार चलेगा आगामी विश्व योग दिवस के इस महाकुंभ में लोग हर दिन प्रात 5:00 बजे से ऑनलाइन जुड़कर योग की बारीकियां सीख रहे हैं विश्व योग दिवस के दिन भी लोग ऑनलाइन जोड़कर योग करेंगे उन्होंने योग दिवस पर ऑनलाइन जुड़ने की सभी से अपील की 
बताया कि योग देश की धरोहर है और योग शरीर को स्वस्थ व निरोगी बनाने का काम करता है योग 5000 साल पुरानी चिकित्सा पद्धति है योग दिवस 21 जून के जरिए हम अपने आजमगढ़ के सभी लोगों तक उनके स्वास्थ्य समृद्धि अच्छे समाज स्वावलंबी आदर्श ज्ञानी विज्ञानी बना सकते हैं क्योंकि जब हमारा मन मस्तिष्क स्वस्थ रहता है तो हम अपने सभी लक्ष्य को आसानी से पा सकते हैं यह तभी होगा जब हम लोग योग को  अपनी दैनिक जीवन में उतार लेंगे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय अतरौलिया परिसर में ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर शुभारंभ।

आजमगढ़ 12 जून- सदस्य विधान परिषद, विजय बहादुर पाठक ने आज 100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय अतरौलिया परिसर में ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर शुभारंभ किया।
मा0 सदस्य विधान परिषद ने ऑक्सीजन प्लांट के उपलब्धियों के बारे में मेसो फाउंडेशन के डायरेक्टर अशीम मिश्रा तथा आशुतोष कुमार से जानकारी हासिल की। इसी क्रम कोविड-एल 2 अस्पताल के सभी वार्डो तथा कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरा आदि का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त किया।
 उन्होंने बताया कि क्लीन मैक्स के द्वारा लगभग लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपए लागत का ऑक्सीजन प्लांट 100 शैय्या कोविड एल 2 अस्पताल को डोनेट किया गया, जिसकी क्षमता 500 लीटर /मिनट की है, जिसका आज उद्घाटन कर ऑक्सीजन प्लांट की सप्लाई चालू कर दी गई।
इस मौके पर विजय बहादुर पाठक ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के  लगातार प्रयास से ही इस महामारी में जनता और प्रशासन का सहयोग मिलता रहा। जनता की जो जरूरत की चीजें थी उनकी सतर्कता को लेकर अधिकारी और कर्मचारी भी सतर्क रहें। उनकी सतर्कता तथा मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी के प्रयास की वजह से ही आज यहां ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ हुआ और बहुत कम समय में ही जनता को यह सुविधाएं मिली।
 उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक जगहों पर आवश्यकतानुसार सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैंl
इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, बीजेपी जिला अध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, मनीष मिश्रा, विजय बहादुर चौबे, हरीश तिवारी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन  नरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एके मिश्रा, उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह, तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला, स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर केके झा, डॉ0 गोविंद गुप्ता सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आधुनिक दौर में भी लोगों के नवाबी का शौक, कबूतरबाजी प्रतियोगिता आयोजित।

आज़मगढ़: आधुनिक दौर में भी लोगों के नवाबी शौक खत्म नहीं हुए हैं। आज भी लोग कबूतर बाजी का शौक फरमा रहे हैं। अपने व्यस्ततम समय में से भी इस शौक के शौकीन समय निकाल लेते हैं। 
आज़मगढ़ जिले के जीयनपुर  में आयोजित मौलाना समसुद्दीन मेमोरियल कबूतर बाजी प्रतियोगिता में सगड़ी निवासी मनोज कनौजिया ने प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त किया । और पुरस्कार के रूप में कूलर जीता। जीयनपुर नगर पंचायत में कबूतर प्रतियोगिता में कबूतर उड़ाए गए। कबूतर उड़ान टूर्नामेंट मौलाना शमसुद्दीन द्वारा आयोजित की गई। 

कबूतरबाजी टूर्नामेंट में आजमगढ़,  मोहम्दाबाद, मुबारकपुर, सगड़ी , ख़ालिशपुर, जीयनपुर, के कबूतर बाजों ने हिस्सा लिया। जीयनपुर नगर पंचायत के बाजार खास में आजोजित  मौलाना समसुद्दीन कबूतर बाजी प्रतियोगिता में कबूतर बाजों ने अपने पालतू कबूतरों को उड़ाया। सबसे देर तक उड़ने वाले कबूतर को पहला स्थान मिला। इस टूर्नामेंट कबूतर बाजी में प्रथम पुरस्कार मनोज कनौजिया ने हासिल किया और पहले पुरस्कार के रूप में कूलर मिला। दूसरा आज़मगढ़ के साहिल ने दूसरा स्थान मिला और साईकल का इनाम मिला। इस टूर्नामेंट में क्लब के अध्यक्ष सलीम खान, सादिक़ सुलतान, और मुख्य अतिथि के रूप में  पुरुषोत्तम यादव, अंकित जयसवाल, मुन्ना यादव, दिनेश पाठक, दीपक गुप्ता, शाह आलम ,  क्लब के तमाम सदस्य शाम तक मौजूद रहे। 
इस दौरान समाजसेवी पुरूषोत्तम यादव ने कहा कि-  आज के आधुनिक परिवेश में कबूतर उड़ाने की परंपरा विलुप्त सी होती जा रही है ऐसे में जीयनपुर कस्बे में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय है। 
 कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया। वही जफर इमाम अपोलो ने कबूतर उड़ाने की प्रतियोगिता के विषय मे विस्तृत जानकारी दी और बताया कि यह आयोजन वर्षों से चला आ रहा है जो आगे भी जारी रहेगा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सेनेटाइजेशन: अपनों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास- अंकित जायसवाल (युवा समाजसेवी)

आज़मगढ़: कोविड संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, लेकिन हम सभी लापरवाह बहुत हो गए गौर करें तो कोई भी पूर्णतः कोविड  गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहा है। 
वहीं पर कुछ जागरूक लोग आज भी महामारी से हो रही मौतों के प्रति गंभीर है और अपने लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हैं।
नगर पंचायत जीयनपुर में अंकित जायसवाल ने एक बार पुनः कस्बे में सैनिटाइजेशन कराया। इस दौरान उन्होंने बताया कि- नगर में सैनिटाइजेशन के साथ यहां की जनता से भी मुलाकात कर
उन्हें वैश्विक महामारी से बचाव के लिए उन्हें जागरूक भी कर रहा हूँ। साथी ही अपील करता हूं कि- कोविड-19 से बचाव के लिए आप सभी जागरूक होकर वैक्सीन जरूर लगवाए, वैक्सीन लग जाने से आपके जीवन की सुरक्षा होगी और तभी हम सभी खुशहाल रह सकते हैं। अपनों को बचाने के लिए हर सम्भव प्रयास करूँगा।
अंकित जायसवाल ने बताया कि- मैं लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हो रहा हूं। इस बरसात के मौसम में दर्जनों लोगों के घर में पानी टपक रहे। उन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का प्रयास करूंगा। क्योंकि नगर में पात्र लोगों को आवास अभी तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि- नगर की जो भी समस्याएं हैं मैं अपने सामर्थ्य अनुसार उसके निस्तारण का भरपूर प्रयास करूंगा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

जीयनपुर स्थित मुबारकपुर तिराहे पर कई महीनों से लगभग सड़क के बीचो बीच 2 मीटर गड्ढा होने से होती रहती हैं दुर्घटनाएं।

आज़मगढ़। सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के चाहे जितने दावे करे लेकिन सच्चाई आज भी उतनी ही दूर नजर आती है। इस मौसम की पहली वर्षात ने सरकारी दावों की पोल खोल कर रख दिया है ।  
आज़मगढ़ - गोरखपुर हाईवे की सड़कें गड्ढा युक्त है । तो गांव गली की सड़कों का हश्र क्या होगा सहज अनुमान लगाया जा सकता है ।
हालाकिं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मरम्मत कराने का दावा ठोकते हुए गड्ढा युक्त सड़क के लिए माल बाहक वाहनों खास कर ट्रक आदि को जिम्मेदार ठहराते हैं।
जिले के जीयनपुर नगर पंचायत स्थित मुबारकपुर तिराहे पर विगत कई महीनों से लगभग सड़क के बीचो बीच 2 मीटर लंबा गड्ढा हुआ पड़ा है। आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। कोई ना कोई रोजाना इस गड्ढे में गिरता रहता है। सबसे बुरी स्थिति तो बारिश में हो जाती है, बरसात का पानी सड़क के ऊपर से निकलता है, जिससे गड्ढा होने का पता तक नहीं चलता और राहगीर उस गड्ढे में दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों ने मांग किया है कि- जल्द से जल्द इस मुख्य मार्ग के गड्ढे को बनाया जाए, ताकि आने वालों में समय कोई घटना या दुर्घटना न हो सके।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

चुनाहवा-पकवाइनार सगड़ी बखालिस संपर्क मार्ग वर्षों से पड़ा खराब नहीं ले रहा है कोई सुध।

इस सड़क के हालत की दुर्दशा सभी के हैं संज्ञान में पर सभी हैं मौन।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी नहीं दिखाई गंभीरता।

आए दिन होती हैं दुर्घटनाएं, बरसात में और भी होती है परेशानी।

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के पकवाइनर चुनाहवा सगड़ी संपर्क मार्ग वर्षों खराब पड़ा है। आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं लोग घायल होते हैं, सबसे ज्यादा दिक्कत इस रोड के अगल-बगल के रहने वाले लोगों को होती है। बरसात जब भी आता है, तक सड़क पर रुका हुआ पानी इनके घरों तक पहुंचने की कगार पर आ जाता है।
राहगीर दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो जाते हैं लेकिन किसी से कुछ कह नहीं पाते। वर्षों से खराब पड़ी सड़क की हालत को सुधारने का किसी भी अधिकारी कर्मचारी से लेकर जनप्रतिनिधि ने अब तक जिम्मा नहीं लिया। जबकि इस सड़क की दुर्दशा की जानकारी सबको है।
 हां एक बात तो जरूर है जब भी चुनाव आता है तो इसको लेकर तमाम वादे भी होते हैं शायद चुनाव में यह एक मुद्दा भी होता है कि इस मार्ग को हम पूरी तरह से बेहतर कर देंगे लेकिन चुनाव जैसे ही बीता नेताजी गायब हुए और इस रास्ते से गुजरना मुनासिब भी नहीं समझते। बरसात में तो इस मार्ग की हालत बद से बदतर हो जाती है इसी रास्ते से स्कूली छात्र भी गुजरते हैं छोटे-छोटे बच्चे जाते हैं जो गड्ढे में गिरते पड़ते रहते हैं और घायल भी होते हैं। 
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले वर्षों में एक दो बच्चों की गिरने से मौत भी हो गई। लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक किसी ने भी इस दुर्दशा को गंभीरता से नहीं लिया।
बरसात का मौसम आ गया है अब यहां के लोगों को जिल्लत झेलना ही पड़ेगा, क्योंकि जिम्मेदार आंखें बंद करके गहरी नींद में सोए हैं। लेकिन आने वाले चुनाव के मद्देनजर कुछ ही महीने बाद वादों की भरमार लेकर इन्हीं रास्तों से गुजरते हुए नेता जी भी आएंगे, विकास की हुंकार भरेंगे, और फिर बस मुंह से ही इस सड़क का नवनिर्माण हो जाएगा। 
फिलहाल यह सड़क क्यों नहीं बन पा रही है,फाइलों में ही कोई टेक्निकल फाल्ट है या फिर किसी का ध्यान ही नहीं है।, यह तो जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि ही जाने। लेकिन यहां की स्थानीय जनता इस बात को लेकर हमेशा कोसती है कि- आखिर कब हमें इस जिल्लत भरे हालात से छुटकारा मिलेगा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

बरदह: अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, नगदी भी बरामद।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा नकली, अवैध तथा मिश्रित शराब बरामदगी व गिफ्तारी हेतु चलाये जा रहें अभियान के तहत आज दिनांक 12.06.21 को उप निरी0 शमशाद अली मय हमराह द्वारा जिवली तिराहा पहुचे जहाँ आबकारी विभाग के आबकारी सिपाही धीरज कुमार सिंह व सिपाही अखिलेश कुमार मिले जिन्हे लेकर जिवली तिराहे पर बातचीत हो रही थी की मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि गोडहरा मोड जिवली के वंशराज सोनकर व उसकी पत्नी मीरा देवी व भाई सभाजीत सोनकर अपने घर मे रखकर कच्ची व देशी पौवा की शराब बेचने का काम कर रहे है सूचना पर विश्वास करके आबकारी सिपाहियों को भी साथ लेकर उप नि0 मय फोर्स मय मुखबिर बताये स्थान की  तरफ  रास्ते से कुछ दूर चलने के बाद जिवली- देवगाँव रोड पर मुखबिर ने एक मकान की तरफ इशारा करके बताया कि इसी मकान में शराब बेची जा रही है। मुखबिर चला गया । तब उसी मकान के सामने सरकारी गाड़ी खड़ी करके दबिश दी गई तो एक आदमी निकलकर पीछे की तरफ से भागने में सफल रहा तथा कमरे के अन्दर एक महिला तथा दूसरे कमरे के अन्दर एक व्यक्ति मिले । महिला के पास से 22 पौवा देशी शराब प्रत्येक पर बुलेट नं0-1 लिखा है मिले। महिला का नाम पता पूंछा तो अपना नाम मीरा देवी w/o बंश राज सोनकर निवासी जिवली (गोड़हरा रोड) थाना बरदह  आजमगढ़ बताया गया व्यक्ति के पास से एक जरीकेन सफेद में करीब 09 लीटर द्रव्य पाया गया , जरीकेन का ढक्कन खोलकर स्वयं सूंघा तथा हमराह कर्म0गण के सुंघाया तो कच्ची शराब की गन्ध आ रही है। इसी व्यक्ति से नाम पता पूछाँ तो अपना नाम सभाजीत सोनकर पुत्र राम चरित्र सोनकर नि0 जिवली(गोड़हरा रोड) थाना बरदह आजमगढ़ बताया । महि0 आरक्षी मीना द्विवेदी द्वारा पकड़ी महिला की तलाशी लिवाई गयी तो इसके पास से 500-500 के 12 नोट दो-दो सौ के 02 नोट, सौ-सौ के 09 नोट, पचास-पचास के 08 नोट बरमद  हुए तथा पकड़े व्यक्ति की जामा तलाशी से शर्ट की  जेब से पचास- पचास के 08 नोट बरामद हुए । शऱाब रखने का लाईसेन्स तलब किया तो दोनो मफी मांगने लगे। भागे व्यक्ति का नाम पूँछा तो इन्होने भागे व्यक्ति का नाम वंश राज सोनकर पुत्र राम चरित्र सोनकर नि0 जिवली(गोड़हरा रोड) थाना  बरदह जनपद  आजमगढ़ बताया । उपरोक्त तीनों का जुर्म,धारा -60 आबकारी अधि0 के अन्तर्गत आता है। अतः कारण जुर्म धारा 60 आबकारी अधि0  बताकर गिरफ्तार शुदा महिला तथा पुरुष, दोनो के समय करीब 07.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त/ अभियक्ता को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग

1-मु0अ0स0 130/21 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना बरदह आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता

1- सभाजीत सोनकर पुत्र राम चरित्र सोनकर नि0 जिवली(गोड़हरा रोड) थाना बरदह आजमगढ़
2- मीरा देवी w/o  बंश राज सोनकर निवासी जिवली (गोड़हरा रोड)  थाना बरदह  आजमगढ़

बरामदगी

1- 22 पौवा देशी शराब प्रत्येक पर बुलेट नं0-1 लिखा है 
2- एक जरीकेन सफेद में करीब 09 लीटरकच्ची शराब व जामा तलाशी के कुल 8100 रुपया बरामद ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- प्रभारी थाना उप निरी0 शमशाद अली , कानि0 ऐनुद्दीन फारुकी,का अमर नाथ शर्मा, थाना बरदह आजमगढ़
2- महि0 आरक्षी मीना द्विवेदी , आबकारी सिपाही धीरज कुमार सिंह व सिपाही अखिलेश कुमार थाना बरदह आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद

निजामाबाद: गौवंशी पशुओं का वध करके मांस बेचने वाला फरार चल रहा वांछित अभियुक गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा गोमांश की तस्करी करने वालों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रमं मे दिये गये  निर्देश के अनुपालन में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 मोतीलाल पटेल , का0 चन्दन कुमार, रि0का0 रजत त्रिपाठी मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0- 132/19 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना निजामाबाद आजमगढ़ से संबंधित अभियुक्त फरिहा चौक से कही जाने के फिराक में है। मुखबिर की इस सूचना पर बिश्वास करके तत्काल फरिहां चौक पहुच कर मुकदमा से संबंधित अभियुक्त मुन्ना पुत्र मजनू उर्फ मलिया निवासी अढ़नपुर थाना सरपतहां जनपद जौनपुर को पकड़ लिया गया। पकडे व्यक्ति को समय करीब 19.30 बजे अपराध का बोध कराकर हिरासत पुलिस मे लेकर न्यायालय भेजा गया। 

पंजीकृत अभियोग –

1- मु0अ0सं0- 132/19 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त

1.  मुन्ना पुत्र मजनू उर्फ मलिया निवासी अढ़नपुर थाना सरपतहां जनपद जौनपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम

1.उ0नि0 मोतीलाल पटेल, थाना निजामाबाद, आजमगढ़
2. का0 चन्दन कुमार, थाना निजामाबाद, आजमगढ़
3. रि0का0 रजत त्रिपाठी, थाना निजामाबाद, आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सरायमीर

सरायमीर: तमंचा, जिन्दा कारतुस के साथ  01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान चोर,लुटेरो व वाछिंत अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम मे मु0अ0सं0 144/19 धारा 457/380/411 भादवि व मु0अ0सं0 45/20 धारा 457/380/411 भादवि व मु0अ0सं0 86/20 धारा 307 भादवि से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त अजीम उर्फ खऱहा पुत्र अलीम उर्फ हलीम निवासी जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को एक अदद तमंचा 303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 303 बोर के साथ दिनांक 11.06.2021 को समय करीब 17.30 बजे खरेवा मोङ से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 82/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त

1- अजीम उर्फ खऱहा पुत्र अलीम उर्फ हलीम निवासी जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0सं0 82/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर आजमगढ़

आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0 144/19 धारा 457/380/411  भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ 
 2. मु0अ0सं0 45/20 धारा 457/380/411  भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
 3. मु0अ0सं0 86/20 धारा 307  भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
 4. मु0अ0सं0 82/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 रामकृष्ण सिंह थाना सरामयीर जनपद आजमगढ़ 
2. हे0का0 ओमप्रकाश सिंह थाना सरामयीर जनपद आजमगढ़
3. का0 शैलेश सिंह थाना सरामयीर जनपद आजमगढ़।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

औद्योगिक विकास मंत्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण किया।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अपने निर्धारित समय से पहले पूर्ण कर लिया जायेगा-श्री सतीश महाना।

एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक इकाईयों को स्थापित करने में व्यवसाईयों एवं उद्योगपतियों को पूर्ण सहयोग दिया जायेगा- मंत्री

आजमगढ़ 12 जून-- उ0प्र0 के औद्योगिक विकास मंत्री, सतीश महाना, यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव होम, अवनीश अवस्थी तथा अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविन्द कुमार ने आज जनपद आजमगढ़ से होकर जाने वाले पूर्वांचल एक्सपे्रस-वे के पैकेज-6 (किशुनदासपुर) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त किशनुदासपुर स्थित कैम्प कार्यालय में कार्यदायी संस्था एवं जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी।
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को निर्देश दिये कि पूर्वांचल एक्सपे्रस-वे के अवशेष कार्याें में तेजी लाकर अतिशीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के कारण जो कार्य प्रभावित हुए थे, उन्हें तत्काल पूर्ण करें। उन्होने कहा कि पूर्वांचल एक्सपे्रस-वे के निर्माण कार्याें को उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। श्री महाना ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी अधूरे फ्लाईओवर एवं अण्डरपास हैं, उसके निर्माण कार्य में तेजी लाकर जुलाई के अन्त तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।
औद्योगिक विकास मंत्री ने कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को निर्देश दिये कि एप्रोच रोड एवं अन्य मिट्टी के कार्याें को जुलाई माह तक हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि टोल प्लाजा के निर्माण कार्य को तत्काल पूर्ण किया जाए। श्री महाना ने कहा कि पूर्वांचल एक्सपे्रस-वे के निर्माण मे शिथिलता/लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। उन्होने कहा कि पूर्वांचल एक्सपे्रस-वे का प्रोजेक्ट उ0प्र0 सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मा0 मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि इस हर हाल में निर्धारित समय में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने इस अवसर पर प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सपे्रस-वे को अपने निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने का संकल्प लिया गया है। उन्होने कहा कि जून 2021 के अन्त तक पूरा कैरेज वें पूर्ण हो जायेगा। लखनऊ से आजमगढ़ तक पूरी की पूरी सड़क पूर्ण हो जायेगी। उन्होने कहा कि कोविड की वजह से जो कठिनाई हुई तथा जो काम अधूरे रह गये हैं, उसे भी जुलाई के अन्त तक पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने कहा कि ये पूर्वांचल एक्सपे्रस-वे पूरे पूर्वांचल के लिए लाइफ लाइन साबित होगा। यहां की प्रगति एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यहां के कार्य अधिकतर क्षेत्रों में पूर्ण गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है
 सतीश महाना ने कहा कि जहां भी इंटरचेंज हैं, जहां पर लोग चढ़ते और उतरते हैं, वहां के आस पास की जमीनों को चिन्हित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं, ताकि औद्योगिक गतिविधियों को स्थापित किया जा सके। उन्होने कहा कि दिल्ली तक के उद्योगपतियों को यहां इंडस्ट्री लगाने में आसानी होगी, वे आसानी से 7 से 8 घंटे में यहां पहुॅच जायेंगे। पूर्वांचल के लोग इंडस्ट्री लगाने के लिए बाहर जाते थे, उन्हें जमीने पर इस एक्सपे्रस-वे के किनारे ही प्राप्त हो जायेगी। उनको अब सभी सुविधाएं इसी एक्सपे्रस-वे के किनारे उपलब्ध हो जायेगी। उन्होने कहा कि एक्सपे्रस-वे का कार्य लगभग 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है। जो भी समय निर्धारित किया गया था, उससे 06 महीने पहले पूर्ण कर लिया जायेगा। 
इस अवसर पर मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीआईजी सुबाष चन्द्र दूबे, जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हरि शंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, यूपीडा के संबंधित अधिकारी एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

मेरा गांव स्वच्छ गांव अभियान के तहत विकास खंड फूलपुर के ग्राम पंचायत फूलपुर देहात में जेसीबी द्वारा साफ सफाई।

आजमगढ़ 12 जून-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत दिनांक 09 मई 2021 से 18 मई 2021 तक चल रहे ‘‘मेरा गांव स्वच्छ गांव अभियान के तहत आज विकास खंड फूलपुर के ग्राम पंचायत फूलपुर देहातमें जेसीबी द्वारा साफ सफाई करायी गयी, साथ ही ब्लाक परिसर अतरौलिया, ग्राम पंचायत सपनहर रूद्रपुर में सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई की गयी। इसी के साथ ही ग्राम पंचायत रहिला में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तथा ग्राम पंचायत में सेनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सहजेरपुर में चकबंध का कार्य कराया गया।
इसी के साथ ही जनपद के विभिन्न ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।

और नया पुराने