आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 08 जून-- माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की हाई पावर कमेटी एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष के आदेशानुसार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ से समन्वय स्थापित किए जाने के उपरांतआज जिला न्यायालय परिसर आजमगढ़ के हाल आफ जस्टिस में प्रातः 10:00 बजे से जिला न्यायालय आजमगढ़ में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोविड-19 की महामारी के दृष्टिगत रखते हुए 18 वर्ष के ऊपर की न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीवानी न्यायालय आजमगढ़ में कैंप आयोजित कर वैक्सीनेशन किया गयाl
