आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा गोमांश की तस्करी करने वालों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रमं मे दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 मोतीलाल पटेल , का0 चन्दन कुमार, रि0का0 रजत त्रिपाठी मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0- 132/19 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना निजामाबाद आजमगढ़ से संबंधित अभियुक्त फरिहा चौक से कही जाने के फिराक में है। मुखबिर की इस सूचना पर बिश्वास करके तत्काल फरिहां चौक पहुच कर मुकदमा से संबंधित अभियुक्त मुन्ना पुत्र मजनू उर्फ मलिया निवासी अढ़नपुर थाना सरपतहां जनपद जौनपुर को पकड़ लिया गया। पकडे व्यक्ति को समय करीब 19.30 बजे अपराध का बोध कराकर हिरासत पुलिस मे लेकर न्यायालय भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग –
1- मु0अ0सं0- 132/19 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1. मुन्ना पुत्र मजनू उर्फ मलिया निवासी अढ़नपुर थाना सरपतहां जनपद जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उ0नि0 मोतीलाल पटेल, थाना निजामाबाद, आजमगढ़
2. का0 चन्दन कुमार, थाना निजामाबाद, आजमगढ़
3. रि0का0 रजत त्रिपाठी, थाना निजामाबाद, आजमगढ़
