आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 09 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनहित एवं शासकीय कार्यहित में तत्काल प्रभाव से हेमन्त कुमार गुप्ता को तहसीलदार लालगंज से तहसीलदार बूढ़नपुर तथा शक्ति प्रताप सिंह को तहसीलदार बूढ़नपुर से तहसीलदार लालगंज के पद पर तैनात किया गया है।
उन्होने संबंधित अधिकारीगण को निर्देशित किया कि वे अपने नवीन तैनाती पद पर बिना प्रतिस्थापन के प्रतिक्षा किये तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
