Breaking News

सेनेटाइजेशन: अपनों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास- अंकित जायसवाल (युवा समाजसेवी)

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: कोविड संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, लेकिन हम सभी लापरवाह बहुत हो गए गौर करें तो कोई भी पूर्णतः कोविड  गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहा है। 
वहीं पर कुछ जागरूक लोग आज भी महामारी से हो रही मौतों के प्रति गंभीर है और अपने लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हैं।
नगर पंचायत जीयनपुर में अंकित जायसवाल ने एक बार पुनः कस्बे में सैनिटाइजेशन कराया। इस दौरान उन्होंने बताया कि- नगर में सैनिटाइजेशन के साथ यहां की जनता से भी मुलाकात कर
उन्हें वैश्विक महामारी से बचाव के लिए उन्हें जागरूक भी कर रहा हूँ। साथी ही अपील करता हूं कि- कोविड-19 से बचाव के लिए आप सभी जागरूक होकर वैक्सीन जरूर लगवाए, वैक्सीन लग जाने से आपके जीवन की सुरक्षा होगी और तभी हम सभी खुशहाल रह सकते हैं। अपनों को बचाने के लिए हर सम्भव प्रयास करूँगा।

अंकित जायसवाल ने बताया कि- मैं लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हो रहा हूं। इस बरसात के मौसम में दर्जनों लोगों के घर में पानी टपक रहे। उन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का प्रयास करूंगा। क्योंकि नगर में पात्र लोगों को आवास अभी तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि- नगर की जो भी समस्याएं हैं मैं अपने सामर्थ्य अनुसार उसके निस्तारण का भरपूर प्रयास करूंगा।

और नया पुराने