Breaking News

जीयनपुर स्थित मुबारकपुर तिराहे पर कई महीनों से लगभग सड़क के बीचो बीच 2 मीटर गड्ढा होने से होती रहती हैं दुर्घटनाएं।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के चाहे जितने दावे करे लेकिन सच्चाई आज भी उतनी ही दूर नजर आती है। इस मौसम की पहली वर्षात ने सरकारी दावों की पोल खोल कर रख दिया है ।  
आज़मगढ़ - गोरखपुर हाईवे की सड़कें गड्ढा युक्त है । तो गांव गली की सड़कों का हश्र क्या होगा सहज अनुमान लगाया जा सकता है ।
हालाकिं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मरम्मत कराने का दावा ठोकते हुए गड्ढा युक्त सड़क के लिए माल बाहक वाहनों खास कर ट्रक आदि को जिम्मेदार ठहराते हैं।

जिले के जीयनपुर नगर पंचायत स्थित मुबारकपुर तिराहे पर विगत कई महीनों से लगभग सड़क के बीचो बीच 2 मीटर लंबा गड्ढा हुआ पड़ा है। आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। कोई ना कोई रोजाना इस गड्ढे में गिरता रहता है। सबसे बुरी स्थिति तो बारिश में हो जाती है, बरसात का पानी सड़क के ऊपर से निकलता है, जिससे गड्ढा होने का पता तक नहीं चलता और राहगीर उस गड्ढे में दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों ने मांग किया है कि- जल्द से जल्द इस मुख्य मार्ग के गड्ढे को बनाया जाए, ताकि आने वालों में समय कोई घटना या दुर्घटना न हो सके।

और नया पुराने