जहानागंज: तमंचा जिन्दा कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-जहानागंज

आज़मगढ़: दिनांक 26.6.2021 को वादी ज्ञानवेन्द्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह ग्राम असोना थाना जहानागंज जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि अभियुक्तगण द्वारा मेरे ऊपर तमंचा तानकर मोबाइल छिनने का प्रयास किये असफल होने पर भाग गये । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 145/21 धारा 393 भादवि बनाम 1. आनन्द राव उर्फ गोलू पुत्र सुराली राम 2. केवल राम पुत्र भोलानाथ निवासीगण सहाबुद्दीनपुर थाना मुहम्दाबाद गोहना जनपद मऊ के पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं छिनैती करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 27.06.2021 को उ0नि0 योगेन्द्र कुमार थाना जहानागंज मय हमराह द्वारा मु0अ0स0 145/2021 धारा 393 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. आनन्द राव उर्फ गोलू पुत्र सुराली राम 2. केवल राम पुत्र भोलानाथ निवासीगण सहाबुद्दीनपुर थाना मुहम्दाबाद गोहना जनपद मऊ को बजहा पुलिया थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ से समय करीब 11.35 बजे गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अभियुक्त आनन्द राव उर्फ गोलू पुत्र सुराली राम निवासी सहाबुद्दीनपुर थाना मुहम्दाबाद गोहना जनपद मऊ के कब्जे से एक अदद तमंचा 315  बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ तथा अभियुक्तकेवल राम पुत्र भोलानाथ निवासीगण सहाबुद्दीनपुर थाना मुहम्दाबाद गोहना जनपद मऊ के कब्जे से दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । बरामद तमंचा व कारतुस के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 146/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम आनन्द राव तथा 147/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम केवल राम के  पंजीकृत कर अभियुक्तगणो का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0स0 146/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0स0 147/2021 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।

आपराधिक इतिहास-आनन्द राव उर्फ गोलू पुत्र सुराली राम

1.मु0अ0स0 145/2021 धारा 392 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
2.मु0अ0स0 146/2021धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।

आपराधिक इतिहासः-केवल राम पुत्र भोलानाथ

1. मु0अ0स0 145/2021 धारा 392 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0स0 147/2021धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।

बरामदगी

एक अदद तमंचा .315 बोर तथा तीन अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

1.उ0नि0 योगेन्द्र कुमार थाना जहानागंज जनपद आजमगढ । 
2.हे0का0 जगदीश यादव थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
3.का0 अभय प्रताप सिंह थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
4.म0का0 शिल्पा तिवारी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने