Breaking News

संक्रमण के इस दौर में योग आयुर्वेद का लें सहारा : रवि प्रकाश

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज प्रातः काल ऑनलाइन योग प्रशिक्षण के दौरान योग से काया को निरोग करने के लिए रवि प्रकाश यादव ने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि कोरोना से बचाव में भी  सक्षम है
 इस  समय रेस्पिरेटरी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए भस्त्रिका प्राणायाम सबसे बेहतर है ।
नॉर्मल ब्रीदिंग में लोग 500 मिलीलीटर ऑक्सीजन का इंटेक करते हैं ,जबकि भस्त्रिका करने से 500 से लेकर 10000 मिलीलीटर तक ऑक्सीजन का लोग इंटेक करते हैं ।
वही कोरोना कॉल में जो लोग तनाव या अवसाद से घिर गए हैं
वे लोग इस प्राणायाम के साथ-साथ अनुलोम विलोम प्राणायाम का भी अभ्यास जरूर करें ।
जिन लोगों को योग करने में मुश्किल होती है वे सुक्ष्म व्यायाम का सहारा ले सकते हैं ।
ऐसे लोगों के लिए चक्कीआसन, तितलीआसन जैसे सूक्ष्म व्यायाम ठीक है ।
योग के साथ-साथ उन्होंने आयुर्वेद के भी टिप्स दिए 
आयुर्वेद में स्वस्थ शरीर के लिए खानपान और व्यवहार के कई नियम बताए हैं 
रवि प्रकाश ने बताया कि इन नियमों के अनुपालन से हमारा शरीर असाध्य रोगों से लड़ सकता है 
 उचित खानपान से बनी रोग प्रतिरोधक क्षमता कोरोनावायरस जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ने में ढाल का काम करती है ।
विटामिन सी अच्छा एंटी आक्सीडेंट  है ।
कोरोना के दौर में अपने इम्यूनिटी को बढाना चाहते हैं तो सिटरस  फ्रूट का सेवन करें।
सिटरस फ्रूट यानी संतरा मौसमी आंवला नींबू का भरपूर सेवन कीजिए।
विटामिन सी हाई ब्लड प्रेशर से निपटने में काम करता है, स्किन स्मूथ करता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है,
 विटामिन सी वजन को कम करता है, पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करता है ,विटामिन सी स्ट्रेस हार्मोन के लेवल को कम करके आपको तनाव से मुक्ति दिलाने में मदद करता है 


और नया पुराने