Breaking News

जहानागंज: लड़की को बहला-फूसलाकर भगा ले जाने वाले दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज

आज़मगढ़: दिनांक 15.03.2021 को वादी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ उपस्थित थाना कार्यालय आकर लिखित तहरीर दिया कि अभियुक्त अफरोज पुत्र निजामुद्दीन निवासी कनैला थाना जहानागंज आजमगढ द्वारा मेरी लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया। वादी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय मे मु0अ0स0 0052/2021 धारा 363/366 बनाम अफरोज पुत्र निजामुद्दीन निवासी कनैला थाना जहानागंज आजमगढ आदि 7 नफर के पंजीकृत किया गया था ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा  क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षणे मे वाछित अभियुक्तो की गिरफ्तरी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम मे मु0अ0स0 52/2021 धारा 363/366 भादवि से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्तगण 1. गोलू उर्फ सद्दाम निवासी बहरतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज आजमगढ 2. रिजवाना पत्नी निजामुद्दीन ग्राम कनैला थाना जहानागंज आजमगढ को अभियुक्त के घर से समय करीब 9.10 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोगः

मु0अ0स0 52/2021 धारा 363/366 भादवि थाना जहानागंज आजमगढ

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- गोलू उर्फ सद्दाम निवासी बहरतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज आजमगढ 
2- रिजवाना पत्नी निजामुद्दीन ग्राम कनैला थाना जहानागंज आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1. उ0नि0 मनीष कुमार  उपाध्याय थाना जहानागंज आजमगढ
2. हो0का0 सहदेव थाना जहानागंज आजमगढ
3. का0 अरविन्द कुमार यादव थाना जहानागंज आजमगढ
4. म0का0 साधना सिंह थाना जहानागंज आजमगढ

और नया पुराने