आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: कोरोना महामारी से लड़ने, आगामी 21 जून विश्व योग दिवस के मद्देनजर लोगों को योग प्राणायाम के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
रवि प्रकाश यादव द्वारा डीएवी पीजी कॉलेज में एनसीसी छात्र छात्राओं को जहानागंज स्थित बबूरा में योग के प्रति जागरूक किया गया जिसमें रवि प्रकाश यादव ने बताया कि योग से सहनशीलता बढ़ती है
और मन शक्तिशाली होता है योगाभ्यास से मन मस्तिष्क का संतुलन बना रहता है जिससे दुख दर्द समस्याओं को सहन करने की शक्ति प्रदान होती है योग विद्यार्थियों को आगे बढ़ने, आत्मविश्वास को बढ़ाने की शक्ति देता है
उन्होंने बताया कि छात्र छात्राओं को अनुलोम विलोम जैसे प्राणायाम का अभ्यास ज्यादा करना चाहिए इससे उनका मेमोरी पावर तेज होगा और पढ़ाई में मन लगेगा साथ ही एकाग्रता भी बढ़ेगी अनुलोम विलोम के नियमित अभ्यास से मस्तिष्क का संतुलन ठीक रहता है और किसी प्रकार की नकारात्मक सोच पैदा नहीं होती
इसी क्रम में उन्होंने कोरोना महामारी में इम्यून सिस्टम बढ़ाने वाली औषधि गिलोय के लाभ पर भी चर्चा किया और सभी को गिलोय वितरित की, नियमित रूप से सेवन करने का संकल्प भी दिलाया
इस अवसर पर रोवर्स रेंजर्स के प्रभारी प्रांशु सिंह ने रवि प्रकाश का आभार प्रकट करते हुए कहा कि योग प्राणायाम और गिलोय जैसी औषधि को सभी को अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए जिससे दिनचर्या अच्छी हो दिनचर्या जब अच्छी होगी तो जीवनशैली भी अच्छी होगी l