आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध के विषय में पुलिस पेन्शनधारकों एवं कार्यरत पुलिस कर्मियों को सुधीर जायसवाल, अ0पु0अ0 अपराध की उपस्थिति में साइबर क्राइम थाना आज़मगढ़ द्वारा पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में गोष्टी कर निम्नलिखित बिन्दुओं से उनको अवगत कराते हुए जागरूक किया गया।
● किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, डेबिट कार्ड / केडिट कार्ड डिटेल एवं यूजर आईडी पासवर्ड शेयर न करें, चाहें वह बैंक कर्मी हो या ट्रेजरी आफिसर या अन्य कोई।
• कोई व्यक्ति यदि बातों-बातों में आपसे कोई रिमोट एक्सेस एप जैसे- क्वीक सपोर्ट, एनीडेस्क आदि डाउलोड करने को कहे तो कदापि डाउनलोड न करें। • विभिन्न माध्यमो जैसे एसएमएस, ई-मेल, व्हाट्सएप मैसेज आदि पर प्रसारित / प्राप्त हो रहे लिंक को न खोलें।
● किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर गूगल पर सर्च करके प्रयोग में न लायें, नम्बर प्राप्त करने हेतु उस कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराये गये डाक्यूमेंट को देखे अथवा केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध नम्बर का प्रयोग करें।
• एटीएम से पैसे निकालते समय ध्यान रखें कि कोई दूसरा व्यक्ति आपका एटीएम कार्ड बदल न पायें एवं पैसा निकालने से पूर्व उस मशीन में स्कीमर एवं आदि की जाँच कर लें।
• अपने मोबाइल को किसी अनजान व्यक्ति को कदापि न दें कभी-कभी गलत व्यक्तियों के हाथ में मोबाइल जाने से उसके द्वारा पोर्ट का मैसेज भेजकर पोर्ट आउट नम्बर प्राप्त कर लिया जाता है और आपके नम्बर की दूसरी सिम प्राप्त कर अवैध ट्रान्जेक्शन कर लिये जाते है।
