Breaking News

मारपीट कर गंभीर रुप से घायल करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तरवां

आज़मगढ़: दिनांक 12.07.2021 को 1. सुभाष यादव पुत्र स्व0 रामबली यादव 2. हरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामबली  यादव 3. आकाश पुत्र स्व0 चन्द्रदेव यादव 4. सुक्खु यादव पुत्र  पंचम यादव 5. प्रभु यादव पुत्र संकठा यादव 6. भानू यादव पुत्र संकठा  यादव 7. दीपक  यादव पुत्र  सुक्खू यादव 8. विनोद यादव पुत्र पंचम यादव समस्त निवासीगण ग्राम कबूतरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़  द्वारा एक राय होकर व लाठी डण्डा राड व फावड़ा से लैश होकर  गाली  गुप्ता देते हुए  जमीन को कब्जा करना तथा श्यामा गिरी पुत्र सत्यदेव गिरी द्वारा गाली  देने व जमीन कब्जा करने से मना करने पर श्यामा गिरी को विनोद यादव उपरोक्त ने जान मारने की नियत से हमला कर देना जिससे  फावड़ा उसके ललाट व नाक पर  लगा जिससे  श्यामा उपरोक्त का गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो जाना तथा उसको बचाने आये ओमप्रकाश  गिरी पुत्र सुखदेव गिरी, सुनील गिरी पुत्र  श्यामा गिरी  को भी  मार-पीट कर घायल कर देना । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 104/2021 धारा 147/148/323/504/506/307/34 भादवि पंजीकृत किया गया था। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्त/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज के कुशल निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक तरवां स्वतंत्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनाक 14.07.2021  को उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह मय हमराह के थाना हाजा से प्रस्थान कर मु0अ0स0 104/2021 धारा 147/148/323/504/506/307/34 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण के घर दबिश दिया गया तो घर पर कोई मौजूद नही मिले सभी घर से फरार है। पुलिस टीम इनकी तलाश में कबूतरा बाजार में मौजूद थी कि तभी मुखबिर खास आकर बताया कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त  हरेन्द्र यादव पुत्र रामबली व सुक्खू यादव पुत्र पंचम इस समय चतुरगंज बाजार में पान की गुमटी की आड़ में खड़े और कही भागने के फिराक में है इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मुखबिर खास को साथ लेकर चतुरगंज के लिये चल दिये जैसे ही मन्दिर के सामने पहुंचे, गुमटी के बगल में खड़े दो व्यक्ति दिखायी दिये जिनकी तरफ मुखबिर इशारा करके हट बढ़ गया तभी पुलिस टीम द्वारा एक बारगी तेजी व तत्परता दिखाते हुए गुमटी की आड में खडे दोनो व्यक्तियो को घेरकर वही पर पकड़ लिया गया । अचानक पुलिस टीम की दबिश पर दोनो सकपका गये उनसे नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम हरेन्द्र यादव पुत्र रामबली निवासी कबूतरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ तथा दूसरे ने अपना नाम  सुक्खू यादव पुत्र पंचम निवासी ग्राम कबूतरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ बताया जो मुकदमा उपरोक्त में प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामित अभियुक्त है । जिन्हे कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 10.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अब तक की तमामी विवेचना से अभियुक्तगण का कार्य अन्तर्गत धारा 34 भादवि का अपराध पाया गया। अतः मुकदमा उपरोक्त में धारा 34 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग

मु.अ.स. 104/2021 धारा 147/148/323/504/506/307/34 भादवि  थाना तरवां जनपद आजमगढ़  

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. हरेन्द्र यादव पुत्र रामबली निवासी कबूतरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ 
2. सुक्खू यादव पुत्र पंचम निवासी ग्राम कबूतरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह  मय हमराह

और नया पुराने