Breaking News

सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपरान्ह 03ः00 बजे एक बैठक आहूत की गयी है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 28 जुलाई-- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडे ने बताया कि प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता रिले का आयोजन टोक्यो ओलम्पिक 2020-21 एवं प्रतिभाग कर रहे भारतीय दल को प्रोत्साहित करने के उद्देषश्य से खेल जगत फाउण्डेशन द्वारा उ0प्र0 ओलम्पिक संघ, उ0प्र0 स्पेशल ओलम्पिक संघ, उ0प्र0 पैरा ओलम्पिक संघ इत्यादि के समर्थन एवं मार्ग दर्शन में प्रदेश के 51 जनपदों से होते हुए 3625 कि0मी0 की टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता रिले के आयोजन के अन्तर्गत दिनांक 30 जुलाई, 2021 को क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में आगमन हो रहा है। दिनांक 31 जुलाई, 2021 को प्रातः 08ः00 बजे से स्टेडियम से रैली का शुभारम्भ होगा।
  उक्त रिले के सफल आयोजन हेतु दिनांक 29 जुलाई, 2021 को क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में अपरान्ह 03ः00 बजे एक बैठक आहूत की गयी है। जिसमें जिला युवा कल्याण विभाग, अधिकारी, खेल जगत फाउण्डेशन के सचिव, ओलम्पिक संघ के सचिव एवं समस्त खेल संघों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

और नया पुराने