आज़मगढ़।
रिपोर्ट: शैलेन्द्र शर्मा
आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यालय पर पार्टी सदर विधानसभा क्षेत्र की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रामखलन यादव व संचालन जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने बताया कि महंगाई, बेरोजगारी जैसे गंभीर विषयों पर सरकार फेल है। नोटबंदी करके सरकार ने पूरी वित्तीय व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया इसके बाद वैश्विक महामारी कोविड-19 से लोगों के समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया हैं सरकार केवल आकड़ेबाजी कर के सुर्खियों में बनी हुई जबकि आमजनता का बुरा हाल है।ऐसी निकम्मी, बेपरवाह सरकार को जनता आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता जनता की आवाज बने ताकि आगामी चुनाव में जमीनी स्तर पर संघर्षो के बूते प्रसपा जनता के समस्याओं के निराकरण की चाभी बनकर एक नया इतिहास लिखे। रामदर्शन यादव ने इसके साथ ही अवगत कराया कि आगामी दिनों में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे, जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।
