Breaking News

रानी की सराय: हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अवैध कट्टा व कारतूस भी बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

रानी की सराय

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित , इनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर  व क्षेत्राधिकारी नगर  के कुशल निर्देशन में दिनांक- 24.07.2021 को उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय राह द्वारा मु0अ0सं0- 247/18 धारा 302 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त की तलाश व देखभाल क्षेत्र में मामूर होकर ऊची गोदाम चौराहा पर मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि साहब एक व्यक्ति काजी भीटी पुलिया के पास खडा है जिसके पास अवैध असलहा है । अगर आप शीघ्रता करे तो पकड़ा जा सकता हो इस सूचना पर  पुलिस वाले द्वारा काजीभीटी पुलिया से एक व्यक्ति दीपक सिंह उर्फ बब्लू पुत्र रामनयन सिंह सा0 रुदरी थाना रानी की सराय  आजमगढ़ को समय 8.40 बजे को नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया । जिसके कब्जे से  एक अदद नाजायज तमन्चा प्रतिबन्धित 303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर बरामद हुआ ।गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।  

पूछताछ का विवरण – दीपक सिंह उर्फ बब्लू पुत्र रामनयन सिंह सा0 रुदरी थाना रानी की सराय  आजमगढ़ पूछताछ पर बताया कि साहब  गलती हो गयी । 

पंजीकृत  अभियोग –

1- मु0अ0सं0 88/2021 धारा 3/7/25 आयुध अधिनियम थाना रानी की सराय  आजमगढ़

आपराधिक इतिहास –

1. मु0अ0सं0- 247/18 धारा 302 भादवि थाना गंभीरपुर, आजमगढ़ 
2.मु0अ0सं0- 26/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़, 
3.मु0अ0सं0- 164/19 धारा 302 भादवि थाना रानी की सराय, आजमगढ़ 

बरामदगी –

1. एक अदद कट्टा व एक अदद जिन्दा कारतुस 303 बोर 

गिरफ्तार अभियुक्त –

1. दीपक सिंह उर्फ बब्लू पुत्र रामनयन सिंह सा0 रुदरी थाना रानी की सराय  आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम –
                                          
1.उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव थाना रानी की सराय, आजमगढ़
2.कां0दीपक यादवथाना रानी की सराय, आजमगढ़
3.कां0 दीपांशुथाना रानी की सराय, आजमगढ़

और नया पुराने