Breaking News

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की समस्याओं के निस्तारण किए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 14 जुलाई-- उ0प्र0 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग लखनऊ के मा0 उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान की अध्यक्षता में सर्किट हाउस के सभागार में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की समस्याओं के निस्तारण किए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2021-22 में उत्पीड़न के 56 प्रकरण के 102 लाभार्थियों को 83,31,250 रु0 की धनराशि उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से प्रेषित की गई। वर्तमान समय में उत्पीड़न का कोई प्रकरण लंबित नहीं है।
मा0 उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से कहा कि जनपद में जो भी उत्पीड़न के मामले प्रकाश में आए, उसका तत्काल निस्तारण कराएं। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में जो भी सफाई कर्मी कार्यरत हैं, उनका सही सदुपयोग कराया जाए। आगे उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो बिजली के तार सड़कों को पार कर रहे हैं, उन बिजली के तारों पर जाली लगवाएं, जिससे बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं से लोगों को बचाया जा सके।
इस अवसर पर मा0सदस्य कमलेश पासी, शेषनाथ आचार्य, तीजा राम, श्रीमती अनीता सिद्धार्थ, मनोज सोनकर, जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह उपस्थित रहे।

और नया पुराने