आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी के आदेश /चलाये जा रहे अभियान वाँछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आज दिनांक 13.07.2021 को उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय मय हमराह का0 श्रेष्ठ यादव के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र मे मुबारकपुर तिराहा पर मौजूद थे कि जरिये मुखवीर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 144/2021 धारा 363/366/376 भादवि ¾ पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अवनीश मौर्य पुत्र श्रीधर मौर्य अंजान शहीद बाजार से कही भागने के फिराक मे है मुखवीर की इस सूचना पर तत्काल मय मुखवीर हमराही पुलिस बल के साथ रवाना होकर अंजानशहीद बाजार से थोडा पहले वाहन को खडा किया गया मुखवीर ने बताया कि जो व्यक्ति अंजान शहीद मोड पर खडा है वही अवनीश मौर्य है व इतना कहकर मुखवीर पीछे मुडकर चला गया तत्परता करते हुये अचानक से मोड पर खडे व्यक्ति के पास पहुच गये तो वह व्यक्ति हडबडा कर भागना चाहा कि पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम व भागने का कारण पुछा गया तो बताया कि साहब मेरा नाम अवनीश मौर्य पुत्र श्रीधर मौर्य सा0 बागपुर थाना जीयनपुर आजमगढ तथा मै आप लोगो को अचानक से देख कर घबरा गया था क्योकि पुलिस मुझे लडकी को भगाने के मुकदमे मे खोज रही थी पर अचानक आप लोग कहा से आ गये और आप लोग पकड लिये । पकडे गये व्यक्ति को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 07.55 बजे वाजाफ्ता वकायदा हिरासत मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करा चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अवनीश मौर्य पुत्र श्रीधर मौर्य सा0 बागपुर थाना जीयनपुर आजमगढ
पंजीकृत अभियोग
मु0 अ0 सं0 144/2021 धारा 363/366/376 भादवि0 थाना जीयनपुर आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय- थाना जीयनपुर आजमगढ
2. का0 श्रेष्ठ यादव थाना जीयनपुर आजमगढ
