Breaking News

समाजवादी नेता शंकर यादव ने सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव का किया जनसंपर्क।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

15 जुलाई को तहसील  पर होने वाले धरने मे पहुंचने की किया अपील।

आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर यादव ने आज सगड़ी विधानसभा के दर्जनों गांवों में जाकर लोगों से जनसंपर्क कर 15 जुलाई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान  पर तहसील मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन व ज्ञापन कार्यक्रम में पहुंचने की अपील किया। इस दौरान उन्होंने  लाटघाट ,महुला,हाजीपुर,शाहडीह,खरैलिया,अजगरा,इस्माइलपुर,निबिहवा, रोशनगंज , हैदराबाद, आराजी देवारा खरकिया आज गांव का दौरा किया।
 पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री यादव ने कहा कि- जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में  सरकार द्वारा की गई धाधली, बढ़ती महंगाई ,डीजल व पेट्रोल के दामों में हुई वृद्धि, के विरोध में ज्ञापन सौंपा जाएगा उन्होंने कहा कि किसानों  की फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाए एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाए आदि मुद्दों को लेकर विधानसभा के दर्जनों गांव में जाकर लोगों को धरने में सम्मिलित होने की अपील की।
 इस अवसर पर पूर्व सैनिक व समाजवादी नेता त्रिलोकी यादव, पूर्व प्रधान अंगद यादव, चौधरी हरिश्चंद्र यादव ,विजय प्रताप यादव पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत आराजी देवारा करखिया, इंद्रेश, रमेश, अंगद, राजमन ,अशोक लाल यादव, राधेश्याम , जितेंद्र पासवान, सूर्यभान पूर्व अध्यक्ष आदि लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने