Breaking News

सिधारी: एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

आज़मगढ़: दिनांक 01.06.2021 को वादी मुकदमा अपह्ता के पिता द्वारा तहरीर दिया गया कि मेरी पुत्री उम्र 12 वर्ष खाना पीना खा कर रात्रि में सभी लोग सो गये सुबह करीब 4 बजे हम लोग जब जागे तो देखा कि हमारी बच्ची नही है। काफी खोज बीन किया गया मगर अभी तक मिली । प्रा0पत्र के आधार पर मु0अ0स0 115/2021 धारा 363 भादवि पंजीकृत कर विवेचना अमल मे लाई गयी । 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान व अवैध शराब माफियो की गिरफ्तारी व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी व टाप 10 अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय के  कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में उ0नि0 मिथलेश कुमार मय हमराहीगण के साथ थाना स्थानीय से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र मु0अ0सं0 115/21 धारा 363 भादवि मे मामूर थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि मु0अ0स0 115/2021 धारा 363 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त अभी रोडवेज बस अड्डे से बस पकड़ कर कही बाहर जाने के फिराक मे है । मुखबीर खास की बात पर विश्वास कर मय हमराही मय मुखबीर के रोडवेज बस अड्डे आजमगढ़ पर पहुँचे कि मुखबीर ने खड़े व्यक्ति की ओर इशारा करके वापस हट बढ़ गया । खड़े व्यक्ति को बिना भागे मौके दिये हिरासत पुलिस मे लिया गया।  गिरफ्तार अभियुक्त से नाम पता पुछा गया तो अपना नाम मानिकचन्द्र मद्धेशिया पुत्र स्व0 पारस मद्धेशिया सा0 बेलचौरा थाना सरायलखन्सी जिला मऊ बताया । अभियुक्त को अपराध का बोध कराकर अभियुक्त को समय 11.50 बजे रोडवेज बस अड्डे आजमगढ़ से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या

 मु0अ0स0 151/21  धारा 363 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त

अभि0 मानिकचन्द्र मद्धेशिया पुत्र स्व0 पारस मद्धेशिया सा0 बेलचौरा थाना सरायलखन्सी जिला मऊ

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1. उ0नि0 मिथलेश कुमार थाना सिधारी आजमगढ़ 
2. क0 विनोद प्रताप यादव  थाना सिधारी आजमगढ़

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 43 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने