आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: अभियुक्त रामप्रकाश पुत्र श्रीपती द्वारा प्रार्थीनी को 06 महीने पहले गन्ने के खेत में ले जाकर गलत अवैध सम्बन्ध बनाना जिससे प्रार्थीनी के पेट में 6 महीने का बच्चा होने व जान मारने की धमकी देना । जिसके सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 207/21 धारा 376, 506 वIPC 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
महिला सम्बन्धित संगीन अपराधो पर रोकथाम लगाये जाने हेतू गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये गये अभियान के क्रम मे *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 13.07.21 को निरीक्षक विमलेश मौर्या मय हमराह का0 रामसरन, का0 नीतिश मल्ल, रि0का0 रुपक कुमार, म0का0 प्रतिमा पाण्डेय के रवाना शुदा रो0 आम से बाद देखभाल क्षेत्र, पेडिंग विवेचना चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन तथा रात्रि गश्त करते समय मुखबिर ने सूचना दी कि मु0अ0सं0 207/21 धारा 376, 506 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त चिकनहवा ढाले पर मौजूद है इस सूचना पर विश्वास करके निरीक्षक मय हमराही व मुखबीर खास के कटान बाजार से रवाना होकर चिकनहवा ढालें पर पहुँचे तो देखा कि एक व्यक्ति चिकनहवा ढाले पर रोड के किनारे खड़ा है, मुखबीर खास कुछ दुर पहले ही उक्त व्यक्ति की ओर इशारा कर के हट बढ़ गया कि पुलिस टीम द्वारा एक बारगी दबिश देकर उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया। व उससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रामप्रकाश निषाद पुत्र श्रीपति निषाद साकिन महाजी देवारा जदीद थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ बताया बाद बताने अपराध अभियुक्त उपरोक्त को समय करीब 08.45 बजे सुबह गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 207/21 धारा 376, 506 वIPC 3/4 पाक्सो एक्ट
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-207/21 धारा 376, 506 IPC 3/4 पाक्सो एक्ट थाना महराजगंज आजमगढ़
2. मु0अ0सं0-128/19 धारा 147,323,336,504 भादवि थाना महराजगंज आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
रामप्रकाश पुत्र श्रीपती सा0 महाजी देवारा जदीद थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
निरीक्षक विमलेश मौर्या मय हमराह का0 रामसरन, का0 नीतिश मल्ल, रि0का0 रुपक कुमार, म0का0 प्रतिमा पाण्डेय
