Breaking News

बिलरियागंज: 17 राशि गाय व 02 राशि बछड़ा जिन्दा कुल 19 राशि गोवंशी पशु व एक ट्रक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना बिलरियागंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 हृदयानन्द पाठक थाना बिलरियागंज द्वारा आज दिनांक 13.07.2021 को मय फोर्स के तहत तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के गोरिया बाजार में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि एक ट्रक पर लदे गोवंशी पशु महराजगंज की तरफ से होते हुए बिलरियागंज की तरफ तेज रफ्तार से आ रह हैं, जो गोवंशी पशुओ के बध हेतु बिहार लेकर जायेगें । इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराह के खजियावर विद्यालय के पास बैरिकेटिंग कर चेकिंग चालू किया गया कि कुछ देर बाद एक तेज रफ्तार ट्रक महराजगंज की तरफ से आती दिखाई दिया कि पुलिस टीम टार्च की रोशनी से रोकने का इशारा किये कि वह आगे भागना चाहा कि पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से खजियावर स्कूल से करीब 100 मीटर आगे बिलरियागंज मुख्य रोड ट्रक को रोक लिया गया तो ट्रक के केबिन में बैठे एक व्यक्ति को मौके पर ट्रक के साथ पकड़ लिया गया तथा ट्रक से कुदकर कुछ लोग भागने लगे । जिनको हमराह कर्म0गण द्वारा दौड़ाकर पीछा किया गया लेकिन भागने में सफल रहे । पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम गोविन्द कुमार पुत्र श्याम रेख निवासी ग्राम खजियावर, थाना बिलरियागंज आजमगढ़ बताया बताया तथा भागे हुए व्यक्तियों का नाम क्रमशः (1) कल्लू व्यपारी निवासी चाँदपट्टी थाना रौनापार आजमगढ (2) अरविन्द कुमार पुत्र श्याम रेख निवासी खजियावर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ व कुछ नाम पता अज्ञात बताये तथा बरामद वाहन के ढ़ाले को खोलकर देखा गया तो ट्रक के अन्दर कुल 19 राशि गोवंशी पशु बेरहमी से लदे बधे हुए हैं, गोवंश हाफ रहे हैं सभी एक दुसरे पर गिरे पड़े हैं। अभियुक्त गोविन्द कुमार उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 09.40 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायाल किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

(1) गोविन्द कुमार पुत्र श्याम रेख निवासी ग्राम खजियावर, थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।

फरार अभियुक्तगण का नाम व पता

(1) कल्लू व्यपारी निवासी चाँदपट्टी थाना रौनापार आजमगढ ।
(2) अरविन्द कुमार पुत्र श्याम रेख निवासी खजियावर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।

बरामदगी

1- बरामदगी 17 राशि गाय व 02 राशि बछड़ा जिन्दा कुल 19 राशि गोवंशी पशु ।
2- 01 अदद ट्रक UP54 T8366

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1-उ0नि0 हृदयानन्द पाठक थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
2-हे0का0 उपेन्द्र यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
3-हे0का0 रामचन्दर यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
4- का0 आनन्द कुमार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
5- का0 संदीप शाह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने