आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर
आज़मगढ़: दिनांक 12.07.2021 को आवेदिका द्वारा थाना स्थानीय पर इस आशय से प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त द्वारा विडियो वायरल की धमकी देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया कि दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 137/2021 धारा 376,506 IPC व 67A IT Act. विरूद्ध इम्तेयाज अहमद पुत्र स्व0 नुरूलैन सा0 अलीनगर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी जिसके क्रम में –
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर एस0पी0 सिंह द्वारा स्वयं की नेतृत्व में मामले को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दविश दी जा रही थी तभी सूचना प्राप्त हुई कि अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त कही भागने के फिराक में इस्लामपुरा कस्बा मुबारकपुर के आगे खाली मैदान के पास सवारी गाड़ी के इन्तेजार में खड़ा है कि सूचना पर मुबारकपुर पुलिस टीम तत्परता करते हुए इस्लामपुरा के आगे खाली मैदान के पास पर पहुंची तो देखी कि एक व्यक्ति रोड के किनारे खड़ा है इत्मिनान होने पर पुलिस टीम एक बारगी दबिश देकर उस खड़े व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पूछने पर अपना नाम इम्तेयाज अहमद पुत्र स्व0 नुरुलैन सा0 मुहल्ला हैदराबाद थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ बताया, अभियुक्त को अपराध का बोध कराते हुए दिनांक- 13.07.2021 समय करीब 06.55 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण – अभियुक्त से पूछताछ पर बता रहा है कि मै शादी शुदा हूँ और मेरे पास तीन बच्चे हैं , मैने एक दिन अपने छत पर से मेरे पड़ोस में रहने वाली लड़की का अपने मोबाइल में अश्लील फोटो खिच लिया, उक्त फोटो को दिखाकर उस लड़की को अवैध सम्बन्ध बनाने हेतु धमका कर राजी कर लिया तथा उसके साथ गलत सम्बन्ध बनाते हुए विडियो भी मैने बना लिया, उक्त विडियो अपने दोस्तों के पास भेज दिया, फिर मुझे पता चला कि मुझसे गलती हो गयी है ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0- 137/2021 धारा 376,506 IPC व 67A IT Act. थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अभियुक्त इम्तेयाज अहमद पुत्र स्व0 नुरूलैन सा0 अलीनगर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण
1. SHO एस0पी0 सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 रत्नेश कुमार दुबे चौकी प्रभारी कस्बा थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़
3. हे0का0 सन्तोष कुमार, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
4. हे0का0 रविन्द्र कुमार सिंह, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
5. हे0का0 सुधीर कुमार, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
6. का0 दीपक यादव, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
7. का0 अजीत कुमार, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
