आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर विद्युत सब स्टेशन पर 5 विद्युत उप केंद्र के संविदा कर्मचारियों ने समय से मानदेय न मिलने पर जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और कहा अगर हम लोगों की सुनवाई नहीं की गई तो हम लोग वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों का कहना था ओरियन कंपनी द्वारा हम लोगों की संविदा पर नियुक्ति की गई है, और कहा गया था कि हर माह के 7 तारीख तक सभी लोगों के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी जून माह के मानदेय का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। हम लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। परिवार का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो गया है। जिसको लेकर रविवार को सुबह विद्युत उप केंद्र मिर्जापुर मालटारी, बेरमा, लाटघाट, अमुवारी और विद्युत उप केंद्र जीयनपुर के संविदा कर्मचारी विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और कहा अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम लोग वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी ओरियन कंपनी और विद्युत विभाग की होगी।
इस मौके पर अमरजीत सिंह, हरिश्चंद्र यादव ,अनिल यादव, दिलीप यादव, रामजी सिंह, संजय सिंह, प्रमोद यादव, आशीष राय ,ईश्वर राय सहित दर्जनों की संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद थे।
वही ओरियन कंपनी के सुपरवाइजर संजय सिंह बैठक कर संविदा कर्मचारियों को मनाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान संविदा कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे समाचार कवरेज तक कोई समझौता नहीं हो पाया था।