आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील पर शनिवार को तहसीलदार विजेंद्र कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।
महीनों बाद हुए संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की लाइन तो नहीं दिखी, जानकारी के अभाव में गिने चुने लोग ही पहुचे। बतादे की संपूर्ण समाधान दिवस अब मंगलवार की जगह शनिवार को शुरू हो गया। जानकारी ना होने की वजह से फरियादी सगड़ी तहसील पर नहीं पहुंच सके । कुछ पहुंचे भी तो उनका मौके पर निस्तारण नहीं हो सका । इस दौरान कुल 30 मामले प्रस्तुत किये गये। जिसमे किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नही हो पाया।
आज शनिवार को सवेरे से ही बूंदाबांदी के कारण भी संपूर्ण समाधान दिवस में कम लोग आ पाए। इसके साथ ही किसी बड़े अधिकारी के न आने से भी लोगों की संख्या कम देखी गई।
इस अवसर पर सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला , नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा, नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर, समस्त विभागों के लोग मौजूद रहे।

