आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गावँ में 23 वर्षीय दिव्यांग ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर शादी का झांसा देकर कई महीनों से रेप का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके बाद जीयनपुर पुलिस जांच में जुट गई है । प्रार्थनीय ने आरोप लगाया है कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गावँ के युवक जिसके बड़े भाई की ससुराल जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है।
जहां पर आरोपी युवक का अक्सर आना जाना लगा रहता रहता था। जहां दोनों पैरों से दिव्यांग युवती शादी का झांसा देकर वह उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो शादी करने का जब युवती ने दबाव बनाया तो उसने उसे जान मारने की धमकी देते हुए गर्भ को गिराने की दबाव बनाया। पीड़िता नहीं मानी और अपने परिजनों से बताया। सोमवार को सुबह युवती अपने दो बड़े भाइयों व बड़ी बहन के साथ जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कोतवाल से सिफारिश की जिस पर कोतवाल ने तुरंत जीयनपुर पुलिस के एसएसआई को सौपते हुए जांच कर तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। हालांकि अभी तक मुकदमा नहीं लिखा गया है। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल हेमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जांच के बाद मेडिकल आदि करा कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।