Breaking News

सदन से लेकर सड़क तक लड़ेगी समाजवादी, पीड़ित परिवारों को सरकार बनी तो मिलेगी आर्थिक मदद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर यहां आया हूं पूरी रिपोर्ट दूंगा।

उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार हिटलर और  मूषोलोनी जैसा व्यवहार कर रही।

पीड़ित परिवार पर दर्ज मुकदमा तत्काल वापस हो एवं दोषी पुलिसकर्मियों पर एवं जेसीबी वालों पर दर्ज हो गंभीर धाराओं में मुकदमा।

45 साल के इतिहास में अब तक पुलिस का इतना वीभत्स रूप नहीं देखा।

 प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्री का बखान पर ली चुटकी। 

आज़मगढ़- रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सरकार से पीड़ित परिवारों को तत्काल टूटे हुए मकानों का मुआवजा एवं दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल गंभीर धाराओं में एवं अनुसूचित जाति जनजाति निवारण अधिनियम व महिलाओं के साथ अभद्रता के साथ मारपीट लूटपाटआदि का मुकदमा दर्ज हो। पीड़ित परिवारों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं।
प्रदेश सरकार हिटलर और मुंसोलोनी जैसा व्यवहार कर रही है। सरकार बनी तो हम इस परिवार को पूरी आर्थिक सहायता देंगे। वैसे हमारे समस्त जनपद के जीते हुए विधायक इस परिवार की पूरी तरह से मदद करेंगे। जो सरकार पीड़ित परिवार की मदद ना कर सके एवं दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न करें ऐसे सरकार को बने रहने का कोई हक नहीं। विनाश काले विपरीत बुद्धि वाली यह सरकार का स्वयं विनाश होने वाला है। इस दौरान विधायक गोपालपुर नफीस अहमद, विधायक सदर दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक अतरौलिया संग्राम सिंह यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव फूलपुर, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव, सुभाष यादव, शंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष सगड़ी शिव सागर यादव, जयराम सिंह पटेल, दुर्ग विजय यादव एडवोकेट आदि मौजूद थे।

और नया पुराने