Breaking News

पराविधिक स्वयं सेवकों के चयन हेतु आवेदन प्राप्ति के बाद 01 सितम्बर 2021 को साक्षात्कार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 26 अगस्त-- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता ने अवगत कराया है कि मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली से सम्बन्धित पराविधिक स्वयं सेवक योजना के अन्तर्गत जनपद न्यायालय, आजमगढ़ में मुख्यालय व तहसील स्तर पर पराविधिक स्वयं सेवकों के चयन हेतु आवेदन पत्र प्राप्त हुए है।
उन्होंने आवेदनकर्ताओं को सूचित किया है कि वे दिनांक 01 सितम्बर 2021 दिन बुधवार को अपरान्ह 2.00 बजे जनपद न्यायालय के हॉल ऑफ जस्टिस में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों। अभ्यर्थीगण अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, फोटो व पहचान पत्र के साथ उपस्थित होंगे। 

और नया पुराने