Breaking News

विधायक बंदना सिंह ने गांगेपुर में हो रहे ठोकर निर्माण का किया निरीक्षण, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के गांगेपुर बिंद मठिया में हो रहे हो कर निर्माण कार्य का आज विधायक बंदना सिंह ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ खंड अधिकारियों से बातचीत की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी बाढ़ खंड में हो रहे कार्य को लेकर विधायक ने नाराजगी जाहिर की उन्होंने कहा कि नदी के कटान की वजह से जो भी कार्य हो रहा है वह भी कट कर नदी में समाहित हो जा रहा है। इधर बंधा कटने का डर आसपास के ग्रामीणों को डरा रहा है। यदि बंधा कट गया तो फिर सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। बाढ़ खंड सिर्फ 12 करोड़ की लागत से बन रहे ठोकर को बचाने में लगा हुआ है। जबकि अन्य जगहों पर हो रही कटान से आम जनता परेशान है और मदद के नाम पर उनको कुछ भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन कटान को गंभीरता से नहीं ले रहा है ऐसे ही कटान होती रही तो जो पुराना बंधा है वह भी एक दिन कट जाएगा और उसके बाद सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे जिससे परेशानियां बढ़ जाएंगी।
विधायक बंदना सिंह गांगेपुर बिंद मठिया से निरीक्षण के बाद बेलहिया ढाले पर पहुंची, और टूटे हुए पुल का उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने पुल के बनवाने के लिए कई बार सदन में आवाज उठाई लेकिन सरकार की तरफ से हमारी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया। जिससे आज लगभग 25 गांवो का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। यदि पहले ही ध्यान दिया गया होता तो आज आसपास के लोगों को इतनी मुसीबतें नहीं उठानी पड़ती। उन्होंने कहा कि मैं इन समस्याओं को लेकर एक बार फिर से मुख्यमंत्री से अवगत कराऊंगी ताकि इसका समाधान निकाला जा सके।

और नया पुराने