Breaking News

भारत परिषद प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने कटान पीड़ितों का जाना हाल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव आज सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा क्षेत्र में कटान पीड़ितों से मिलकर उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। बेचू यादव ने बागहवा पूर्वा में पहुंचकर कटान पीड़ितों से मुलाकात की। 
ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को बताते हुए कहा कि हम लोगों का घर बार खेत खलियान सब कुछ कटान की जद में आ गया रहने के लिए घर नहीं बचा दूसरों के घरों पर रहकर जिंदगी काट रहे हैं सरकार की तरफ से किसी तरह की अभी तक कोई मदद उपलब्ध नहीं हो पाई है और ना ही कोई सरकारी कर्मचारी हमारा हाल जानने आया। बेचू यादव ने कहा कि मैं बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से समझता हूं। कटान से हो रही परेशानी वही समझ सकता है जिसका घर कटा हो उन्होंने मांग किया कटान पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए प्रशासन गंभीरता दिखाए जिसका खेत बार घर सब कुछ कट कर नदी में विलीन हो जा रहा है उसको मदद की आवश्यकता है। प्रशासन लाख दावे कर ले कि हम पीड़ितों को राहत पहुंचा रहे हैं लेकिन आज मेरे पहुंचने पर यहां पर हालात कुछ और है बेचू यादव ने प्रशासन से मांग किया है कि कटान पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी मदद की जाए।

और नया पुराने