Breaking News

कटान पीड़ितों के बीच पहुंचे शंकर यादव त्रिपाल व खाद्य सामग्री बांटी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: सगड़ी तहसील के उत्तर में बहने वाली घाघरा की धारा में  देवरांचल के लोगों की उपजाऊ जमीन और मकान विलीन हो रहे हैं। आज कटान पीड़ितों के बीच शंकर यादव पहुंचे और लोगों का हाल जाना।
रास्तों पर पानी हो गया है जगह जगह रास्ते कट गए हैं। शंकर यादव नाव के सहारे कटान पीड़ितों के बीच पहुंचे और लोगों के दुख दर्द को सुना तथा उन्हें त्रिपाल व खाद्य सामग्री वितरित किया। 
बातचीत के दौरान शंकर यादव ने कहा कि- घाघरा की धारा में लोगों की उपजाऊ जमीन के साथ-साथ लोगों के आशियाने भी धारा में विलीन हो चुके हैं।
लोगों को रहने के लिए कोई जगह नहीं है। बरसात का मौसम है लोग खुले आसमान के नीचे कैसे जीवन यापन करेंगे । इन लोगों की परेशानियों को शासन प्रशासन के लोग समझे और इनकी मदद करें। हमसे जो सहयोग हो रहा है हम करने का प्रयास कर रहे हैं आगे भी इन लोगों की मदद करते रहेंगे।
 इस अवसर पर अवधेश यादव प्रधान अंगद यादव पूर्व प्रधान त्रिलोकी यादव पूर्व सैनिक आदि लोग उपस्थित रहे।


और नया पुराने