Breaking News

ब्लॉक प्रमुख ने अतरौलिया क्षेत्र में शुरू किया विकास का कार्य।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार

मदियापार हॉस्पिटल में लग रहे वर्षो से पानी की समस्या अब हुई दूर।

आजमगढ़: अतरौलिया क्षेत्र के मदियापार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बरसों से जलजमाव के कारण मरीजों का आना दुर्लभ था । जिसको देखते हुए ब्लाक प्रमुख कोयलसा ने नाले की सफाई कर जलजमाव की समस्या को दूर किया। जिससे क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है । ब्लॉक प्रमुख ने जेसीबी लगा कर नाले की खुदायी करायी। जिससे अतरौलिया बाज़ार और हॉस्पिटल में लग रहे जलजमाव की समस्या को दूर हो गया । ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि हम जनता की हर समस्या को दूर करेंगे। चाहे वह बिजली, पानी व सड़क आदि की समस्या हो ।

मदियापार की जनता से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह काम बहुत ही सराहनीय है । वर्षों से हॉस्पिटल में लग रहे पानी की वजह से मरीज नहीं आ पा रहे थे । यह क्षेत्र का बड़ा हॉस्पिटल होने के कारण लोगों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन दुर्भाग्यवश बरसात के समय पानी लग जाता था। ब्लाक प्रतिनिधि संतोष यादव द्वारा इस समस्या को दूर कराया जा रहा है। हम ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष  यादव को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। इस मौके पर फूलचंद यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, डॉ राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान अरविन्द तिवारी, संजय यादव, महेंद्र यादव आदि
नीरज तिवारी बने लालगंज भाजयुमों के जिलाध्यक्ष



और नया पुराने