Breaking News

पार्टी के नेताओं संग शुभचिंतकों ने घर पर पहुंच कर दी बधाई।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार 

आजमगढ़: अतरौलिया क्षेत्र के भोराजपुर गांव निवासी नीरज तिवारी भाजपा ने मान बढ़ाते हुए उन्हें पार्टी के युवा मोर्चा लालगंज का जिलाध्यक्ष बनाया है। नीरज के जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर पाकर युवाओं में खुशी की लहर व्याप्त है । पार्टी के नेताओं के साथ ही शुभचिंतकों ने भी घर पर पहुंच कर नीरज को बधाई दी। 

नीरज तिवारी पुत्र स्व. अजीत कुमार तिवारी वर्ष 2009 में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता लिए। 2012 में पार्टी के सक्रिय सदस्य बन गए और उन्हें  पूर्व जिला सह संयोजक का पद भी दिया गया। विधानसभा चुनाव वर्ष 2012 व 2017, लोकसभा चुनाव 2014 व 2019 सहित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नीरज ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी में जोड़ने का सराहनीय कार्य किया। वर्ष 2014 -2015 में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान तथा महासंपर्क अभियान के दौरान  लोगों के घर घर जाकर नए सदस्य बनाए । युवाओं के लिए कमल कप प्रतियोगिता, युवा सम्मेलन, युवा संसद, युवा महोत्सव, खेलो भारत, यंग वोटर अभियान चलाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया तो वही कोरोना काल की पहली लहर में बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को राहत सामग्री, भोजन, जल आदि की व्यवस्था भी कराया और लोगों को उनके घर तक पहुंचाने में हर संभव मदद किये। वही महामारी की दूसरी लहर में भी अपनी जान जोखिम में डालकर निरंतर पीड़ितों को अस्पताल पहुंचा कर ऑक्सीजन व दवा की व्यवस्था कराया। नीरज तिवारी के पिता स्व. अजीत कुमार तिवारी स्वास्थ्य विभाग में लिपिक पद पर  कार्यरत थे । नीरज के कुशल कार्यकाल को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी लालगंज से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाकर उनका मान बढ़ाते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी।
अतरौलिया क्षेत्र के पशुओं के खुरपका, मुंहपका रोग की दवा चिकित्सालय में नहीं पहुंचने पर पशुपालक चिंतित 

और नया पुराने