Breaking News

भारी बरसात की वजह से पशुपालकों में बीमारियों को लेकर भय व्याप्त है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार 

आज़मगढ़: अतरौलिया। भारी बरसात की वजह से पशुपालकों में बीमारियों को लेकर भय व्याप्त है । बरसात के मौसम में पशु तेजी से होते है संक्रमण रोग का शिकार, खुरपका और मुहँपका रोग से सर्वाधिक मौत होती है । बता दें कि इन दिनों भारी बरसात होने की वजह से क्षेत्र के पशुपालकों में बीमारियों का भय बना हुआ है तो वही पशुपालकों में पशुओं के खाने पीने की व्यवस्थाएं भी बारिश की वजह से काफी प्रभावित हो रही है ।
सरकार द्वारा 2020 में खुरपका मुंहपका जैसी बीमारियों के लिए तहसील क्षेत्र में 26000 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष उसकी पूर्ति की गई, वही इस बार 2021 में पशु चिकित्सालय में अभी तक बरसात के मौसम में शुरू होने वाले खुरपका मुंहपका जैसी गंभीर बीमारियों के लिए दवाएं व वैक्सीन पशु चिकित्सालय पर उपलब्ध नहीं है । पशुओं में होने वाली गंभीर बीमारी जिस के संक्रमण से एक दूसरे पशुओं में आसानी से यह रोग पहुंचता है, और सभी पशु इसकी चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में शासन के निर्देशों की उपेक्षा की जा रही है । जबकि शासन ने तहसीलवार पशुओं में होने वाली गंभीर बीमारी के लिए लक्ष्य निर्धारित रखा है। जिसके क्रम में अतरौलिया पशु चिकित्सालय पर वैक्सीन के अभाव अभी तक पशुओं को खुरपका मुंहपका जैसे गंभीर बीमारियों का टीका नहीं लग सका । डॉ प्रमोद कुमार यादव वेटरनरी फार्मासिस्ट अतरौलिया ने बताया कि पिछली बार 26000 का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष में उसकी पूर्ती कर दी गई इस बार अभी तक पशु चिकित्सालय पर वैक्सीन नहीं आई है।

और नया पुराने