आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना पवई
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन थानाध्यक्ष पवई बृजेश सिंह सतत पर्यवेक्षण उ0नि0 पवन कुमार सिंह मय हमराहियान के अपराध एवं अपराधियों तथा संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के दौरान क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि मु0अ0सं0 115/21 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण कबाडी की दुकान ग्रांम खैरुद्दीनपुर मे बेचने के लिये मोल भाव कर रहे है इस सूचना पर उ0नि0 पवन कुमार सिंह मय हमराहियान मय मुखबिर खास के प्रस्थान कर ग्राम खैरुद्दीनपुर मे कबाडी की दुकान पर पहुचे तो मुखबिर खास दुर से ही इशारा कर के हट बढ गया। उ0नि0 पवन कुमार सिंह मय हमराहियान की मदद से दोनो व्यक्तियो को पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछ गया तो पहले ने अपना नाम संतोष अग्रहरी पुत्र स्व0 माताप्रसाद अग्रहरी निवासी खैरुद्दीनपुर थाना पवई जनपद आजमगढ व दूसरे ने अपना नाम अंगद पुत्र जैतून निवासी पुलसराया थाना पवई जनपद आजमगढ बताया। दोनो व्यक्तियो से मुकदमे से सम्बन्धित माल के बारे मे पूछ ताछ किया गया तो उनके निशान देही पर 05 अदद साईकिल व 01 अदद मोटर 2 हार्ष पावर की बरामद किया गया। कारण गिरफ्तारी बताते हुये अभियुक्तगण उपरोक्त को आज दिनांक 29.08.2021 समय करीब 04.30 बजे हिरासत पुलिस मे लेकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 115/21 धारा 379 ,411,413,414 भादवि थाना पवई जनपद आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. संतोष अग्रहरी पुत्र स्व0 माताप्रसाद अग्रहरी निवासी खैरुद्दीनपुर थाना पवई जनपद आजमगढ
2. अंगद पुत्र जैतून निवासी पुलसराय थाना पवई जनपद आजमगढ
बरामदगी
05 अदद साईकिल व 01 अदद मोटर 2 हार्ष पावर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 पवन कुमार सिंह
2. हे0का0 रमेश प्रसाद
3. का0 केशर यादव
4. का0 प्रदीप वर्मा
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 32 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।
