आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: अवैध शराब बनाने व बेचने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी व प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 17/08/2021 को उ0नि0 सौरभ कुमार सिंह मय हमराह का0 चा0 अभिषेक यादव का0 सुनील सरोज का0 विनय प्रसाद म0का0 खुशबू सिंह रि0का0 सागर कुमार द्वारा भैरवदास पुलिया पर से अभियुक्ता राजमती पत्नी राज कुमार नि0 महुला थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को 01 जरिकेन मे 10 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व 250 ग्राम यूरिया व 250 ग्राम फिटकिरी के साथ महिला आरक्षी की मदद से समय करीब 11.15 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्ता
राजमती पत्नी राज कुमार नि0 महुला थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
बरामदगी
01 जरिकेन मे 10 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व 250 ग्राम यूरिया व 250 ग्राम फिटकिरी
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 233/21 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
SHO प्र0नि0 गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 सौरभ कुमार सिंह का0 सुनील सरोज का0 विनय प्रसाद म0का0 खुशबू सिंह व का0 अभिषेक यादव
